
14 साल के वैभव सूर्यवंशी की हुई PM मोदी से पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात, स्टार क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
AajTak
वैभव सूर्यवंशी ने 30 मई (शुक्रवार) को पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात की. वैभव ने पीएम मोदी से आशीर्वाद लिया.
वैभव सूर्यवंशी ने 30 मई (शुक्रवार) को पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात की. वैभव ने इस दौरान पैर छूकर पीएम से आशीर्वाद लिया. 14 साल के वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए शानदार खेल दिखाया था. वैभव ने गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ मुकाबले में बल्ले से तबाही मचा दी थी. वैभव ने उस मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया था. इसी के साथ वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय प्लेयर बन गए थे.
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन वैभव सूर्यवंशी ने IPL के मौजूदा सीजन में में कुल 7 मैच खेले. जहां 252 रन बनाए. इस दौरान उनका बल्लेबाजी का एवरेज 36.00 का दर्ज किया गया. वहीं स्ट्राइक रेट 206.55 का स्ट्राइक का रहा. उन्होंने कुल 122 गेंदें खेलीं, 18 चौके और 24 छक्के जड़े.
IPL 2025 में वैभव के लिए बन गया यादगार शार्दुल की पहली गेंद पर ही वैभव का छक्का 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL के मौजूदा सीजन में 19 अप्रैल 202को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में डेब्यू किया. उन्होंने इस मैच पहली ही गेंद पर छक्का मारा और 20 गेंदों में 34 रन बनाए. यह देख लखनऊ के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर जो यह ओवर कर रहे थे वो हैरान रहे गए थे.
वैभव का रिकॉर्डतोड़ शतक 28 अप्रैल 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन बना दिए. इस पारी में उन्होंने 35 गेंदों में शतक पूरा किया, जो IPL इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक रहा. वहीं वो वे IPL में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र (14 साल 32 दिन) के खिलाड़ी भी बने थे. इसी मैच में उन्होंने सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक (50 रन) पूरा किया, जो IPL 2025 का सबसे तेज फिफ्टी रही. इसके साथ ही वे T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी भी बने.
वैभव की आईपीएल में कीमत आईपीएल 2025 के ऑक्शन में वैभव सूर्यवंशी को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग देखने को मिली थी. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये तय था, मगर उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










