
14 साल की नाबालिग लड़की ने मृत बच्चे को दिया जन्म, दरिंदगी करने वाला 54 साल का आरोपी अब गिरफ्तार
AajTak
मुर्तिहा थाने के प्रभारी निरीक्षक अमितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सागर वर्मा उर्फ राम सागर ने जिले के एक गांव में लड़की से बलात्कार किया था. लेकिन उसके माता-पिता को गर्भावस्था के सात महीने बाद इस घटना के बारे में पता चला.
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने बुधवार को 57 वर्षीय साल के एक शख्स को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. उस पर 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का संगीन आरोप है. पीड़िता ने हाल ही में एक मृत शिशु को जन्म दिया था.
बहराइच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि सागर वर्मा उर्फ राम सागर को मिहिरपुरवा बस स्टॉप से गिरफ्तार किया गया है. उसी की वजह से नाबालिग लड़की का ये हाल हुआ है.
मुर्तिहा थाने के प्रभारी निरीक्षक अमितेंद्र सिंह ने पीटीआई को बताया कि आरोपी सागर वर्मा उर्फ राम सागर ने बहराइच जिले के एक गांव में लड़की से बलात्कार किया था. लेकिन लोक लाज के चलते लड़की ने ये बात किसी को नहीं बताई. उसके माता-पिता को गर्भावस्था के सात महीने बाद इस घटना के बारे में पता चला.
पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़की ने शुक्रवार को एक मृत शिशु को जन्म दिया. उन्होंने बताया कि लड़की की बहन ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जब उसे अपने माता-पिता के घर जाने पर इस घटना के बारे में पता चला था.
पुलिस ने बताया कि इस संबंध में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद रविवार को मृत शिशु को कब्र से निकाला गया. उन्होंने बताया कि परिवार ने लोक-लाज के डर से बच्चे की लाश को दफना दिया था.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










