
133 किलो था वजन, IPS ने नौ महीने में घटाया 43 किलो वजन, वायरल हुईं तस्वीरें
AajTak
Weight Loss Journey: आज हम आपको एक ऐसे IPS अफ़सर के बारे में बताने वाले हैं जिनकी वेट लॉस जर्नी किसी मिसाल से कम नहीं है, उन्होंने 9 महीने में अपना वज़न 43 किलो कम किया है, अभी विवेक राज सिंह का वज़न 87 किलो है जबकि आज से 9 महीने पहले उनका वज़न 130 किलो था.
आज हम आपको एक ऐसे IPS अफ़सर के बारे में बताने वाले हैं जिनकी वेट लॉस की जर्नी किसी मिसाल से कम नहीं है. मध्य प्रदेश के IPS ऑफ़िसर विवेक राज सिंह ने सिर्फ 9 महीने में अपना 43 किलो वजन घटाया है. अभी विवेक राज सिंह का वजन 87 किलो है जबकि आज से 9 महीने पहले उनका वजन 130 किलो था. छतरपुर के DIG विवेक राज सिंह अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में कहते हैं, जब मैंने वॉकिंग शुरू की, तब कोई ऐसा टारगेट नहीं था और आज जहां मैं पहुंचा हूं, उसकी कल्पना भी नहीं की थी. मैं 130 किलो का था और मुझे लगता था कि नेशनल पुलिस अकैडमी (एनपीए) की पासिंग आउट परेड के दौरान जो 104 किलो का टारगेट था, वही हासिल कर लूं तो बहुत बड़ी बात होगी पर वो भी संभव नहीं लग रहा था. विवेक राज सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर की थी. वो बताते हैं कि बचपन से ही उनका वज़न ज़्यादा था. जब वह क्लास 8 में थे, तब वज़न 88 किलो था, इसके बाद जब नेशनल पुलिस अकैडमी (एनपीए) में ट्रेनिंग के लिए गए, तब तक उनका वज़न बढ़कर 134 किलो हो गया था, एनपीए में 46 हफ़्तों की कड़ी मेहनत के बाद उनका वज़न ज़रूर थोड़ा कम होकर 104 किलो हो गया, इसके बाद बिहार के नक्सली इलाक़ों में तैनाती के दौरान वजन बढ़कर 134 किलो हो गया.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











