
1300 KM का सफर, 24 घंटे में कवर... पलटने से भी बचा पुलिस वाहन, कैसा रहा अतीक का प्रयागराज रिटर्न
AajTak
माफिया डॉन अतीक अहमद को लेकर यूपी पुलिस प्रयागराज पहुंच गई है. उसे रविवार शाम अहमदाबाद की साबरमती जेल से लाया गया है. यहां मंगलवार को अतीक को एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा. उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक मुख्य आरोपी है. अतीक को यूपी पुलिस सड़क के रास्ते से लेकर आई है. इस दरम्यान सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया था. रास्ते भर सुरक्षा को लेकर खास एहतियात बरता गया. तीन राज्यों गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश की पुलिस ने भी एस्कॉर्ट दिया.
गैंगस्टर से नेता बना अतीक अहमद साबरमती की सेंट्रल जेल से प्रयागराज की नैनी जेल पहुंच गया है. पुलिस काफिले ने करीब 1300 किमी के सफर को 24 घंटे के अंदर पूरा किया है. इस दौरान दो जगहों उदयपुर और झांसी के आगे रिफ्यूलिंग के लिए पुलिस की टीमों ने ब्रेक लिया. इसके साथ ही झांसी में एक घंटे रुककर आराम भी किया. सफर के दरम्यान जब-जब अतीक पुलिस वैन के नीचे उतरा तो उसके माथे पर सिकन साफ तौर पर देखी गई. पुलिस की 45 लोगों की टीम ने बिना थके ये सफर पूरा किया है. रास्ते में पुलिसबल को पूरी तरह मुस्तैद देखा गया.
अतीक अहमद का प्रयागराज रिटर्न पूरा हो गया है. पुलिस की टीम अतीक अहमद को अहमदाबाद की सेंट्रल जेल से रविवार शाम 5.40 बजे लेकर निकला था. वहां श्यामलाजी-हिम्मतनगर रोड से आगे बढ़ा और राजस्थान की सीमा में प्रवेश किया. उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, शिवपुरी के रास्ते यूपी पहुंचा. पुलिस की टीम सोमवार सुबह 9 बजे झांसी पहुंची. यहां एक घंटे तक रिजर्व पुलिस लाइन में ब्रेक लिया. उसके बाद कानपुर हाइवे से उरई की तरफ आगे बढ़े. पुलिस का काफिला बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंचा और सीधे चित्रकूट से होते हुए प्रयागराज पहुंचा. शाम करीब 5.30 बजे नैनी जेल पहुंच गया और 5.40 बजे अतीक को जेल में शिफ्ट कर दिया गया.
1300 किमी का सफर, 6 वाहन, 45 पुलिसवालों की टीम
पुलिस के काफिले ने करीब 1300 किमी का सफर तय किया. यूपी पुलिस के 6 वाहन अतीक को लेने पहुंचे थे. दो वज्र वाहन और एक एंबुलेंस भी साथ चल रही थी. हालांकि, रास्ते में गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश की पुलिस का एस्कॉर्ट मिला और तीनों राज्यों ने अपने बॉर्डर तक काफिले को निकालने में मदद की. यूपी के 45 पुलिसकर्मियों की टीम साबरमती जेल से प्रयागराज के नैनी तक पूरी तरह से अलर्ट मोड पर देखे गए. इस टीम में सिर्फ 5 अधिकारियों के पास ही मोबाइल फोन थे. अन्य सभी पुलिसकर्मियों के मोबाइल पहले ही जमा करा लिए गए थे. पुलिस टीम में IPS अभिषेक भारती, एक अन्य IPS और 3 डीएसपी शामिल थे.
यह भी पढ़ें- गुर्गों की सेना से हिस्ट्रीशीटर फैमिली तक... ये 10 किरदार चलाते हैं अतीक के जुर्म का साम्राज्य
शिवपुरी में पलटते बचा पुलिस वाहन?

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












