
13 साल बाद पकड़ा गया था बम एक्सपर्ट आरिज खान, 165 लोगों की हत्या का है आरोप
AajTak
आरिज खान बम बनाने और धमाके करने का एक्सपर्ट माना जाता है. वो एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था. उसके सिर पर 10 लाख का इनाम रखा गया था. बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद उसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 15 लाख का इनाम घोषित किया था. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरिज खान कोई छोटा-मोटा अपराधी नहीं है.
दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर से जुड़े एक मामले में साकेत कोर्ट ने आरिज खान उर्फ जुनैज को आईपीसी की धारा 302, 307 और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया है. आगामी 15 मार्च को उसकी सजा का ऐलान होगा. 13 साल पहले बाटला हाउस एनकाउंटर के दौरान शातिर आरिज खान फरार हो गया था. लेकिन 2018 में उसे भारत-नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया गया था. आरिज को बम बनाने में महारत हासिल है. यही नहीं उस पर 165 लोगों के कत्ल का इल्जाम भी है. वो बम बनाने और धमाके करने का एक्सपर्ट माना जाता है. वो एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था. उसके सिर पर 10 लाख का इनाम रखा गया था. बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद उसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस ने 15 लाख का इनाम घोषित किया था. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आरिज खान कोई छोटा-मोटा अपराधी नहीं है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










