
13 साल की सारा फातिमा को गंभीर बीमारी, मदद के लिए CM योगी से मिला परिवार, मिला ये जवाब
AajTak
UP News: देवरिया की रहने वाली बच्ची सारा फातिमा (13 साल) को बचपन से स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) नाम की गंभीर बीमारी है. उसके इलाज के लिए 10 करोड़ रुपये की जरूरत है. पीड़ित परिवार ने जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इलाज में आने वाला खर्चा वहन करने के लिए गुहार लगाई थी.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में रहने वाली 13 साल की बच्ची सारा फातिमा को बचपन से स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी नाम की गंभीर बीमारी है. अब उसके इलाज के लिए 10 करोड़ रुपये की जरूरत है. पीड़ित परिवार ने जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इलाज में आने वाले खर्चा वहन करने के लिए गुहार लगाई थी. CM ने हरसंभव मदद देने का आश्वसन दिया है. सीएम योगी के इस भरोसे पर परिवार को एक आस जगी है कि उनकी बच्ची अब ठीक हो सकेगी और सभी बच्चों की तरह नॉर्मल जिंदगी जी सकेगी.
दरअसल, अबुजर लारी और सोफाना लारी देवरिया शहर के अबू बकर नगर मुहल्ले के रहने वाले हैं. उनका एक बेटा और एक बेटी है. 13 साल की बेटी सारा फतिमा जब 8 महीने की थी तभी उसे स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी नाम की बीमारी हो गई थी. पीड़ित बच्ची को सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली, एम्स, कलकत्ता और बेंगलुरु के कई अस्पतालों में दिखाया गया. सभी डॉक्टरों ने बच्ची को SMA टाइप-2 नाम की बीमारी बताई. जिसका इलाज उस समय नहीं था.
5वीं क्लास की स्टूडेंट
गंभीर बीमारी से लड़ते हुए सारा फातिमा इस समय 13 साल की हो चुकी है. वह कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 5वीं की छात्रा है और वह घर से ही ऑनलाइन पढ़ाई करती है. छात्रा पढ़ने में बहुत ही होशियार है. समस्या यह है कि वह न तो अपने से उठ सकती है और न बैठ सकती है. रोजाना रात में बाई पैप मशीन लगाई जाती है ताकि बच्ची को सांस लेने में दिक्कत न आए.
10 करोड़ रुपये का खर्च
पिछले साल इस बीमारी के सफल इलाज की खोज हुई तो सारा के परिजनों को एक उम्मीद जाग गई है कि उनकी बच्ची अब ठीक हो जाएगी. बेंगलुरु में बच्ची का इलाज चल रहा है. बेपटिस्ट हॉस्पिटल (Bangalore Baptist Hospital) के डॉक्टर एएनएन अग्निस मैथ्यू (Dr ANN Agnes Mathew) ने इलाज के लिए 10 करोड़ रुपये का खर्च बताया है. इसके लिए दवा और इंजेक्शन अमेरिका और स्विट्जरलैंड से आएगा, जो कि इस परिवार के बस की बात नहीं है, क्योंकि अबुजर लारी का मध्यम वर्गीय परिवार है. इनकी एक फुटवियर की शॉप (जूते चप्पल की दुकान) है जिससे इनका परिवार का भरण-पोषण होता है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








