
13 तारीख, 13 सवाल और 13 नेता... INDIA गठबंधन की पहली कोऑर्डिनेशन मीटिंग में होगा असली 'खेल'!
AajTak
विपक्षी I.N.D.I.A. गठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक शरद पवार के आवास पर होनी है. 13 तारीख को हो रही इस बैठक में 13 नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है. इस मीटिंग में बेहतर कोऑर्डिनेशन के लिए 13 सवालों के जवाब ढूंढना बड़ी चुनौती होगी.
विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी इंडिया गठबंधन ने घटक दलों के बीच समन्वय के लिए कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई थी. इंडिया गठबंधन के कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक 13 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार के आवास पर होनी है. इंडिया गठबंधन की रणनीति और भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए होने जा रही कोऑर्डिनेशन कमेटी की इस बैठक में अभिषेक बनर्जी शामिल नहीं होंगे.
ये भी पढ़ें- INDIA गठबंधन की कॉर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग आज, नहीं जाएंगे अभिषेक बनर्जी
अभिषेक को ईडी ने समन कर पूछताछ के लिए बुलाया है. ऐसे में कमेटी की इस पहली बैठक में 13 सदस्यों के शामिल होने की बात कही जा रही है. नए गठबंधन की इस नवगठित कोऑर्डिनेशन कमेटी के सामने बेहतर कोऑर्डिनेशन के लिए 13 सवालों के जवाब खोजना, घटक दलों के बीच समन्वय बनाने के लिए बीच का रास्ता निकालना बड़ी चुनौती होगी.
1- ममता बनाम अधीर की जंग कैसे खत्म होगी?
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी पटना की पहली बैठक के बाद भी टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर हमलावर रहे हैं. अधीर अब जी-20 डिनर के बहाने ममता को घेर रहे हैं. अधीर ने डिनर को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा है कि क्या इससे मोदी सरकार के खिलाफ उनका रुख कमजोर नहीं होगा? जी-20 के डिनर में कांग्रेस की सरकार वाले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेएमएम नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे. फिर भी अधीर बस ममता को ही निशाने पर क्यों ले रहे? कोऑर्डिनेशन कमेटी को इन दो नेताओं के बीच समन्वय का रास्ता तलाशना होगा.
2- लेफ्ट और टीएमसी की पुरानी अदावत बंगाल में कैसे सधेगी?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










