
13 छक्के और 12 चौके... हैदराबादी क्रिकेटर ने किया धुआं-धुआं, विजय हजारे में जड़ा दोहरा शतक
AajTak
मोहम्मद शमी ने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 3 विकेट तो हासिल किए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 70 रन खर्च किए. हैदराबाद के ओपनर अमन राव ने शमी की गेंदों पर तगड़े प्रहार किए. अमन राव ने दोहरा शतक लगाया.
हैदराबाद के ओपनर अमन राव ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में इतिहास रच दिया. अमन ने राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में मंगलवार (6 जनवरी) को अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की. अमन ने नाबाद दोहरा शतक जड़ा. अमन इस टूर्नामेंट में दोहरा शतक जड़ने वाले हैदराबाद के पहले बल्लेबाज हैं. अमन ने 154 गेंदों पर नाबाद 200 रन बनाए, जिसमें 13 छक्के और 12 चौके शामिल रहे. खास बात यह रही कि अमन ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 352/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसकी नींव अमन राव की ऐतिहासिक पारी ने रखी. अमन ने बंगाल के उस गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, जिसमें मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और आकाश दीप जैसे स्टार गेंदबाज शामिल हैं. ये तीनों गेंदबाज भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचाते आए हैं.
तेज गेंदबाजों के खिलाफ अमन राव ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शमी, मुकेश और आकाश दीप के खिलाफ अकेले 120 रन ठोके, जिनमें 8 छक्के शामिल थे.
अमन ने 65 गेंदों में अर्धशतक और 108 गेंदों में शतक पूरा किया. इसके बाद सिर्फ 46 गेंदों में दोहरे शतक तक पहुंच गए. यह अमन राव का सीनियर क्रिकेट में पहला शतक भी है. टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों में उन्होंने 39 और 13 रन बनाए थे, लेकिन तीसरे मुकाबले में उन्होंने इतिहास रच दिया.
अमन राव का 200* हैदराबाद की ओर से लिस्ट-ए क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है. यह विजय हजारे ट्रॉफी इतिहास का 9वां दोहरा शतक है. साथ ही मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी सीजन का दूसरा दोहरा शतक रहा. इससे पहले ओडिशा के स्वास्तिक सामल ने सौराष्ट्र के खिलाफ 212 रन बनाए थे.
विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरे शतक 277– एन. जगदीशन (तमिलनाडु) बनाम अरुणाचल प्रदेश 227*– पृथ्वी शॉ (मुंबई) बनाम पुडुचेरी 220*– ऋतुराज गायकवाड़ (महाराष्ट्र) बनाम उत्तर प्रदेश 212*– संजू सैमसन (केरल) बनाम गोवा 212– स्वास्तिक सामल (ओडिशा) बनाम सौराष्ट्र 203– यशस्वी जायसवाल (मुंबई) बनाम झारखंड 202– कर्ण कौशल (उत्तराखंड) बनाम सिक्किम 200– समर्थ व्यास (सौराष्ट्र) बनाम मणिपुर 200*– अमन राव (हैदराबाद) बनाम बंगाल

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










