
13वीं मंजिल की बालकनी में लटके दिखे दो बच्चे, वायरल वीडियो से लोगों में भड़का गुस्सा!
AajTak
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो देखने वालों के होश उड़ा देते हैं. कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में चीन के एक मल्टी-स्टोरी अपार्टमेंट से वायरल हुआ है. इस क्लिप में दो छोटे बच्चे 13वीं मंजिल की बालकनी से बेहद जोखिम भरे तरीके से लटके दिखाई दे रहे हैं
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो देखने वालों के होश उड़ा देते हैं. कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में चीन के एक मल्टी-स्टोरी अपार्टमेंट से वायरल हुआ है. इस क्लिप में दो छोटे बच्चे 13वीं मंजिल की बालकनी से बेहद जोखिम भरे तरीके से लटके दिखाई दे रहे हैं. नजारा इतना डरावना है कि किसी को भी लग सकता है कि अगले ही पल बच्चों का बैलेंस खो जाएगा और वे नीचे गिर सकते हैं.
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @nihaochongqing से शेयर किया गया है. वीडियो में कैप्शन लिखा गया है कि, कितना भयावह है ये! दो बच्चे खेलने के लिए 13वीं मंजिल की बालकनी से बाहर निकल गए और खतरनाक हरकतें करने लगे. शुक्र है कि उन्हें समय रहते पकड़ लिया गया. माता-पिता को बच्चों पर नजर रखने और सुरक्षा शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए.
वीडियो किसी पड़ोसी ने रिकॉर्ड किया था और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्लिप में एक बच्चा बालकनी के बेस पर खड़ा है, जबकि दूसरा हाथ से शीशा पकड़कर लटकता है और हल्की एक्सरसाइज भी करता दिखता है. दूसरा बच्चा भी ऐसा करने की कोशिश करता है, लेकिन वह सफल नहीं हो पाता.
देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर भड़के लोग

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












