
122 करोड़ की धोखाधड़ी: न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
AajTak
122 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एक स्थानीय अदालत ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन हीरेन भानु और उनकी पत्नी गौरी भानु के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है. ये दोनों इस केस के सामने आने से ठीक पहले देश छोड़कर भाग गए थे.
122 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एक स्थानीय अदालत ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन हीरेन भानु और उनकी पत्नी गौरी भानु के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है. ये दोनों इस केस के सामने आने से ठीक पहले देश छोड़कर भाग गए थे. इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है.
एक अधिकारी ने बताया, "बैंक के पूर्व चेयरमैन और वाइस चेयरमैन हीरेन भानु और उनकी पत्नी गौरी भानु इस मामले में वांछित आरोपी हैं. वे क्रमश: 26 जनवरी और 10 फरवरी को देश छोड़कर चले गए. दोनों देश से बाहर हैं. जांच के लिए उनका पता लगाना जरूरी है, इसलिए उनके खिलाफ पहले ही 'ब्लू कॉर्नर नोटिस' जारी किया जा चुका है. ईओडब्ल्यू ने गैर-जमानती वारंट जारी करने के लिए आवेदन दिया था.
ईओडब्ल्यू के अनुसार, अदालत ने दंपत्ति के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. जांच टीम दंपत्ति को उनके ज्ञात पते पर नहीं ढूंढ पाई. दक्षिण मुंबई में उनके खुद के और किराए के अपार्टमेंट में तलाशी ली गई. एक अन्य आरोपी उन्नाथन अरुणाचलम गिरफ्तार होने से पहले बिहार में छिपा हुआ था. पुलिस ने कहा है कि मुंबई में बैंक के प्रभादेवी और गोरेगांव कार्यालयों की तिजोरियों से 122 करोड़ निकाले गए.
बैंक के पूर्व महाप्रबंधक और लेखा प्रमुख हितेश मेहता को 15 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद छह अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया. पिछले सप्ताह मुंबई पुलिस ने मेहता का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया था. टेस्ट के नतीजों से मेहता के जवाबों में संभावित धोखाधड़ी का संकेत मिलता है. अधिकारी आगे के वित्तीय लेनदेन तथा बड़े पैमाने पर हुए घोटाले में और अधिक व्यक्तियों की संलिप्तता की जांच कर रहे हैं.
बताते चलें कि इस मामले में एक व्यवसायी जावेद आजम को सोमवार की देर रात को गिरफ्तार किया गया था. एक अधिकारी ने बताया था, "जांच के दौरान ईओडब्ल्यू ने पाया कि जावेद आजम को गिरफ्तार आरोपियों में से एक उन्नाथन अरुणाचलम के जरिए से 18 करोड़ मिले थे. आजम बिजली के सामान का व्यवसाय करता है.. इसी तरह के व्यापार से जुड़ा उन्नाथन अरुणाचलम कुछ समय पहले संपर्क में आया था.
उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि उन्नाथन और उसके पिता मनोहर अरुणाचलम ने बैंक से 33 करोड़ रुपए की हेराफेरी की है. बैंक के पूर्व महाप्रबंधक और लेखा प्रमुख हितेश मेहता, जो इस मामले में मुख्य आरोपी हैं, ने साल 2019 में मनोहर को 15 करोड़ रुपए दिए थे. उसके बाद उनके कार्यालय में 18 करोड़ रुपए दिए, जो आजम को सौंप दिए. इसके अलावा कुछ और व्यक्तियों को भी वांछित के रूप में नामित किया गया है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







