
120 फीट लंबे होर्डिंग की नींव महज 4-5 फीट... मुंबई में 16 लोगों की जान लाने वाले हादसे पर बड़ा खुलासा
AajTak
मुंबई के घाटकोपर में जमींदोज हुए 120 फीट के होर्डिंग को लेकर बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. आजतक ने होर्डिंग हादसे की कई वीडियो आपके साथ साझा की, जिसमें आपने देखा कि होर्डिंग का पिलर जमीन से उखड़ गया था. दरअसल, पिलर महज 4-5 फीट की गहराई में ही दिया गया था, जिससे माना जा रहा है कि हादसे की एक बड़ी वजह कमजोर बुनियाद भी हो सकती है.
मुंबई के घाटकोपर में तेज हवा के झोंके से जमींदोज हुए होर्डिंग की देश-दुनिया में चर्चा है. इस होर्डिंग के गिरने से 16 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. दर्जनों परिवार इससे प्रभावित हुआ. अब आजतक को जो जानकारी मिली है वो बेहद चौंकाने वाले हैं. 120 फीट लंबे होर्डिंग का पिलर महज 4-5 फीट की गहराई में दिया गया था. इससे एक बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि क्या कमजोर बुनियाद की वजह से बिलबोर्ड तेज हवा का झोंका नहीं झेल पाया?
आजतक ने आपको होर्डिंग के कुछ पिलर्स भी दिखाए, जिसमें आपने देखा कि होर्डिंग के तमाम पिलर्स जमीन से उखड़ गए थे. तेज हवा की वजह से होर्डिंग एक पेट्रोल पंप पर गिरा था, जहां लोग या तो अपनी गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे होंगे या फिर तेज हवा से बचने के लिए शरण लिया होगा.
यह भी पढ़ें: घाटकोपर हादसे में कहां और किससे हुई लापरवाही? जानें मुंबई में होर्डिंग लगाने के नियम
120 फीट लंबे होर्डिंग के पिलर्स की 4-5 फीट की गहराई
हमें जानकारी मिली कि होर्डिंग के पिलर्स को 4-5 फीट गहराई में ही दिया गया था. जानकार और अधिकारी मानते हैं कि कमजोर बुनियाद की वजह से यह हादसा होना ही था. आज या कल इस होर्डिंग को गिरना ही था. अब जबकि होर्डिंग तेज हवा में गिर गया, मरने और घायल लोगों के परिवार के लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
आखिर कैसे मिली होर्डिंग लगाने की परमीशन?

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







