
120 की स्पीड से दौड़ती मर्सिडीज में लगी भीषण आग, देखिए Video
AajTak
सहारनपुर में यमुनानगर हाईवे पर एक मर्सिडीज कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई. इसमें सवार युवक देहरादून से लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि हमने मदद के लिए 100-नंबर और 112-नंबर पर भी फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं लगा.
यूपी में सहारनपुर के यमुनानगर हाईवे पर एक मर्सिडीज कार में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते चलती कार आग का गोला बन गई. किसी तरह कार सवार दोनों युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई. इसके बाद मदद के लिए 112-नंबर कॉल की. हालांकि, उनका आरोपा है कि फोन ही नहीं लगा.
दरअसल, दो युवक अजहर हुसैन और नितिन यादव देहरादून से लौट रहे थे. तभी सहारनपुर के गागलहेड़ी के यमुनानगर हाईवे पर चलती मर्सिडीज (220 CDI) कार में आग लग गई और देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई.
'ऐसा लगा जैसे कुछ फटा गया हो'
अजहर हुसैन ने बताया कि वो लोग देहरादून से आ रहे थे. इस दौरान कार की स्पीड करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी. इसी बीच एकदम से बैटरी से आवाज आई. ऐसा लगा जैसे कुछ फटा गया हो. इसके बाद आग लग गई. बड़ी मुश्किल से खिड़की खोली और तेजी से नीचे उतरे. इतनी देर में गाड़ी से धुआं निकलने लगा. हमने मदद के लिए 100-नंबर और 112-नंबर पर भी फोन मिलाया, लेकिन फोन नहीं लगा.
देखिए वीडियो...
देहरादून में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









