
12-15 लाख दो, सरकारी नौकरी लो, डील से पहले ही STF के हत्थे चढ़ा पेपर लीक का मास्टरमाइंड
AajTak
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सरकारी भर्ती परीक्षा से पहले पेपर लीक गिरोह के मास्टरमाइंड हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को STF ने गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि दोनों ने छह अभ्यर्थियों से 12-15 लाख रुपये लेकर परीक्षा पास कराने का वादा किया था. आरोपियों के खिलाफ पटेलनगर थाने में मामला दर्ज हुआ है और STF के पास 15 लाख रुपये की मांग की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है.
उत्तराखंड में सरकारी भर्ती परीक्षा से पहले STF ने एक बड़े पेपर लीक गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर छह अभ्यर्थियों से 12-15 लाख रुपये लेकर परीक्षा पास कराने का वादा करने का आरोप है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक एसएसपी (एसटीएफ) नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ अभ्यर्थियों से संपर्क कर परीक्षा पास कराने के नाम पर भारी रकम मांगी जा रही है.
12-15 लाख रुपये में बेच रहे थे प्रश्न पत्र
इस सूचना पर पुलिस और STF ने संयुक्त जांच की. जांच के दौरान पाया गया कि पंकज गौड़ नामक व्यक्ति ने छह छात्रों से संपर्क किया और उनसे 12-15 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने का वादा किया.
पूछताछ में पंकज गौड़ ने खुलासा किया कि वह पेपर लीक रैकेट के मास्टरमाइंड हाकम सिंह से जुड़ा हुआ है. STF ने दोनों को गिरफ्तार कर पटेलनगर थाने में मामला दर्ज किया है. STF के पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है जिसमें आरोपियों को एक उम्मीदवार से 15 लाख रुपये की मांग करते हुए सुना जा सकता है.
परीक्षा से पहले वसूलते थे मोटी रकम

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









