
12 साल की मासूम को अगवा कर किया बलात्कार, दस दिन बाद आरोपी युवक ऐसे हुआ गिरफ्तार
AajTak
DSP मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि 9 सितंबर को बबलू नाम के युवक ने महज 12 साल की लड़की का अपहरण किया और बाद में उसके साथ बलात्कार किया. घटना के बाद किसी तरह से लड़की अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई.
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक मासूम बच्ची को अगवा करके उसकी अस्मत लूटने वाला दरिंदा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. पुलिस पिछले दस दिनों से उसकी तलाश कर रही थी. उसके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
बलिया के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि पुलिस टीम ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर बलात्कार करने के आरोप में 18 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है.
DSP मोहम्मद फहीम कुरैशी ने आगे बताया कि 9 सितंबर को बबलू राजभर नाम के युवक ने महज 12 साल की लड़की का अपहरण किया और बाद में उसके संग एक सुनसान जगह पर ले जाकर बलात्कार किया. बाद में किसी तरह से लड़की अपने घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती सुनाई.
डीएसपी कुरौशी के मुताबिक, पीड़ित लड़की की तरफ से उसकी मां ने पुलिस को शिकायत दी. जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
पुलिस उपाधीक्षक (DSP) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने बबलू राजभर को गिरफ्तार किया और बाद में उसे अदालत में पेश किया. जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










