
12 सर्जरी, 1 करोड़ 80 लाख खर्च... फेमस सेलिब्रेटी जैसा दिखने के चक्कर में गंवाई जान!
AajTak
22 साल के इस एक्टर ने फेमस BTS सिंगर जिमिन (Park Ji-min) जैसा दिखने के लिए करीब दर्जन भर कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थीं. लेकिन सर्जरी का उन पर रिएक्शन हुआ. जिसके चलते बाद में उनकी मौत हो गई. एक्टर की मौत से उनके फैन्स को तगड़ा झटका लगा है.
22 साल के कनाडाई एक्टर सेंट वॉन कोलुसी (Saint Von Colucci) की मौत हो गई. कोलुसी ने फेमस BTS सिंगर जिमिन (Park Ji-min) जैसा दिखने के लिए करीब दर्जन भर कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थीं. लेकिन सर्जरी का उन पर रिएक्शन हुआ और हालत बिगड़ गई. बाद में अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया.
'डेली मेल' की रिपोर्ट के अनुसार, साउथ कोरियन सिंगर Jimin जैसा दिखने के लिए कोलुसी ने जबड़े से लेकर नाक, आइब्रो, लिप्स, फेस तक की सर्जरी कराई थी. कुल मिलाकर उन्होंने 12 सर्जरी कराई और इसके लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिए.
लेकिन कुछ ही महीने बाद इन कॉस्मेटिक सर्जरी के रिएक्शन सामने आने लगे. खासकर जबड़े की सर्जरी (Jaw Implant Surgery) के. ऐसे में जब हालत खराब हुई तो कोलुसी ने पिछले साल नवंबर में इम्प्लांट किए गए अपने जबड़े को हटवाने का फैसला लिया.
इसके लिए वो बीती शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती हुए, जहां उनकी सर्जरी की गई. मगर अगली सुबह यानी रविवार को कोलुसी की मौत हो गई. बताया गया कि उनके शरीर में संक्रमण फैल गया था. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.
कोलुसी के निधन से उनके फैन्स को तगड़ा झटका लगा. उनमें शोक की लहर दौड़ गई. कोलुची के सहयोगी एरिक ब्लेक ने इस घटना को 'बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है. एरिक ने कहा कि महीनों पहले हुई कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं से जटिलताओं से पीड़ित होने के बाद कोलुसी का साउथ कोरिया के एक अस्पताल में निधन हो गया.
बकौल, एरिक ब्लेक- कोलुसी जानते थे कि जबड़े की प्रत्यारोपण सर्जरी कितनी जोखिम भरी होती है, फिर भी उन्होंने इसे कराया. वह अपने लुक्स को लेकर काफी सेंसटिव थे. कोलुची 2019 में दक्षिण कोरिया आए थे. यहां वह कई ड्रामा सीरीज में काम कर रहे थे. कोलुसी ने जून में कोरियन ड्रामा 'प्रिटी लाइज' की शूटिंग शुरू की थी, जो दिसंबर में पूरी हुई.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












