
11 महीने में पैसा डबल...! फिल्म का ट्रेलर दिखाकर साढ़े तीन करोड़ की ठगी
AajTak
दिल्ली में पुलिस ने लोगों से साढ़े तीन करोड़ रुपये ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह लोगों को पहले कुछ फिल्मों के ट्रेलर दिखाता. फिर उनसे अपनी कंपनी में पैसा इंवेस्ट करने के लिए कहता. लोगों को झांसा दिया जाता कि 11 महीने में उन्हें दोगुनी रकम मिलेगी. इसके बाद यह गिरोह लोगों का फोन उठाना ही बंद कर देता.
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो फिल्म का ट्रेलर दिखा कर लोगों को ठगा करता था. पुलिस ने इस मामले में प्रमोद नागर नाम के एक आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार किया है. इसमें उसके दो और साथी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है.
पुलिस के मुताबिक, प्रमोद अपनी कंपनी के नाम पर इवेंट ऑर्गेनाइज करवाता. वहां पर उन्हें कुछ फिल्मों के ट्रेलर दिखाता. फिर 11 महीने में रकम दोगुनी करने की लालच देता. लोग उसके झांसे में आकर लाखों का पैसा उसकी कंपनी में इंवेस्ट करते. जब वे 11 महीने बाद उसे कॉल करते तो वह उनके या तो फोन नहीं उठाता. या फिर नंबर बदल लेता ताकि लोग उससे कॉन्टेक्ट ही न कर पाएं.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के पास स्वैग प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (Swag Production Pvt. Limited) के खिलाफ कई लोगों ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की.
जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि स्वैग प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को उदित ओबेरॉय, प्रमोद नागर जूनियर और प्रमोद नागर सीनियर ने सिर्फ और सिर्फ लोगों को ठगने के लिए बनाया था. इनमें से कुछ लोग खुद को फेक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी का डायरेक्टर बताते थे. वे लोगों को कहते कि उनकी कंपनी में इंवेस्ट करो और 11 महीने में दोगुना पैसा पाओ.
लोगों को ठगने के लिए ये लोग बकायदा इवेंट ऑर्गेनाइज करवाते. वहां कुछ फिल्मों के ट्रेलर चलाते. फिर कहते कि उनकी कंपनी में इंवेस्ट करने से 11 महीने में रकम दोगुनी हो जाएगी. उनके झांसे में आकर करीब 47 लोगों ने 3 करोड़ 50 लाख रुपए की रकम जमा करवा भी दी. शुरुआत में कुछ दिन तक तो उनको रिटर्न मिला और उसके बाद जब उन्हें पैसे मिलने बंद हो गए तो लोगों को शक हुआ. उन्होंने कंपनी से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की. लेकिन कंपनी की तरफ से उन्हें कभी कोई रिस्पॉन्स मिला.
लोग पुलिस के पास गए एफआईआर दर्ज करवाई. पुलिस ने प्रमोद नागर को ग्रेटर नोएडा के इलाके से गिरफ्तार किया है. फिलहाल प्रमोद नागर आर्थिक अपराध शाखा के रिमांड पर है. अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







