
11 देश-31 शहर और 13 हजार KM का सफर, कैसे बाइक से पूरा से किया रास्ता?
AajTak
इस यात्रा को पूरा करने में शख्स ने 41 दिन में 13 हजार किलोमीटर बाइक चलाई. खास बात यह है कि इस दौरान उन्होंने 11 देशों के 31 शहरों को अपने सफर में शामिल किया.
कुनले एदियांजो (Kunle Adeyanju) ने हाल में लंदन से लागोस तक की यात्रा बाइक से पूरी की. इस यात्रा को पूरा करने में उन्होंने 41 दिन में 13 हजार किलोमीटर बाइक चलाई. खास बात यह है कि इस दौरान उन्होंने 11 देशों के 31 शहरों को अपने सफर में शामिल किया.
वैसे कुनले कई हैरान करने वाले कारनामे पहले भी करते रहे हैं. वह अफ्रीका के सबसे ऊंचे पहाड़ किलिमंजारो (Mount Kilimanjaro) पर दो बार चढ़ाई कर चुके हैं. वहीं लागोस (नाइजीरिया) से अक्रा (घाना) के बीच की 460 किलोमीटर की दूरी को साइकिल से महज 3 दिन में कंपलीट कर चुके हैं.
लेकिन, इस बार उन्होंने बाइक से गजब का कारनामा कर दिखाया. वह लंदन से नाइजीरिया के लागोस तक चले गए. हालांकि, उनकी इस यात्रा का मकसद पोलियो के लिए पैसे जुटाना था. यह यात्रा उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ इकोई मेट्रो, नाइजीरिया के सहयोग से की थी. इस क्लब के वह हाल में अध्यक्ष भी चुने गए हैं.
क्यों किया ऐसा? उन्होंने बताया कि इतनी लंबी दूरी तक बाइक चलाने का मकसद पोलियो के लिए पैसा जुटाना था. बचपन में उनका सबसे खास दोस्त था, जो पोलियो से ग्रस्त था. बोले- हम सब तो खेल लेते थे लेकिन वह कुछ नहीं कर पाता था. कुछ साल पहले उसकी मौत हो गई थी. अगर शायद उसको पोलियो नहीं होता तो वह जिंदा होता.'
कुनले एदियांजो ने बताया विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नाइजीरिया को पोलियो फ्री 2020 में घोषित कर दिया था. लेकिन अब भी देश में कुछ पोलियो वायरस के केस मौजूद हैं.
हर दिन चलाई 1000 किलोमीटर बाइक सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, कुनले ने हर दिन 1000 किलोमीटर बाइक चलाई. इस दौरान उन्होंने 53 डिग्री सेल्सियस के तापमान का सामना भी किया. वह बोले- सहारा रेगिस्तान का वातावरण बहुत ही कष्टप्रद है. ऐसा लगा कि वहां अगर कोई रुका तो सहारा उसकी जान ले लेगा. अगर आपने कोई गलती की तो आप वापस नहीं आ पाएंगे.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










