
11 दिन में 10 करोड़ लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, अक्टूबर में देश को मिलेगी 30 करोड़ डोज
AajTak
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत में अबतक 81 करोड़ आबादी को कोरोना वैक्सीन का कम से कम एक डोज लग चुका है. उन्होंने कहा कि पिछले 11 दिनों में देश में 10 करोड़ लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए. इस दौरान चार दिन एक करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन डोज लगाए गए.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि अक्टूबर के महीने में देश को कोरोना वैक्सीन की 30 करोड़ डोज मिलने वाली है. इसके अलावा साल की अंतिम तिमाही में देश को कुल 100 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज मिलने वाले हैं. बता दें कि भारत की युवा आबादी को पूर्ण रुप से वैक्सीनेट करने के लिए लगभग 190-200 करोड़ वैक्सीन डोज की जरूरत होगी.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










