
102 लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा, जानें पहले चरण में पॉलिटिकल विज्ञापनों पर कितना हुआ खर्च
AajTak
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में राजनीतिक दलों ने ऑलनाइन विज्ञापनों पर खूब खर्च किया है. बीजेपी ने पहले चरण के विज्ञापनों पर सबसे ज्यादा 14.7 करोड़ रुपये खर्च किए. इसके बाद कांग्रेस और डीएमके जैसी पार्टियों का नंबर है, जिन्होंने अपने विज्ञापनों में खासतौर पर तमिलनाडु के मतदाताओं को टारगेट किया.
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है. पहले चरण के इस चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों ने अपने चुनावी एजेंडे, नीतियों, घोषणापत्र और उपलब्धियों के प्रचार में 36.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. पार्टियों ने अपने प्रचार-प्रसार के लिए गूगल और मेटा को प्रमुखता दी. इसके विश्लेषण से पता चलता है कि कांग्रेस ने सुस्त शुरुआत जरूर की लेकिन विज्ञापन खर्च के मामले में पार्टी बीजेपी से पीछे भी नहीं है.
बीजेपी ने गूगल विज्ञापन पर 14.7 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि कांग्रेस ने 15 मार्च से 13 अप्रैल के बीच गूगल प्लेटफॉर्म पर 12.3 करोड़ रुपये अपने प्रचार में लगाए. कांग्रेस की ही सहयोगी डीएमके ने अपने गूगल विज्ञापन पर 12.1 करोड़ रुपये खर्चे हैं. बीजेपी की खासा पसंद गूगल रही है, जहां पार्टी ने कुल विज्ञापनों का 81 फीसदी हिस्सा खर्च किया है. वहीं कांग्रेस ने अपने विज्ञापन खर्च का 78 फीसदी गूगल पर खर्च किया है.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस कुल ऑनलाइन विज्ञापन खर्च के मामले में तीसरे स्थान पर रही. इसके बाद टीएमसी, बीजेडी और टीडीपी जैसी पार्टियां रहीं. दिलचस्प बात ये है कि मेटा पर टॉप पांच 'पॉलिटिकल एडवर्टाइजर्स' के रूप में चल रहे मीम पेज ने बीजेडी और टीडीपी जैसी क्षेत्रीय पार्टियों से ज्यादा खर्च किया है.
राजनीतिक दलों का फोकस
देश में शुक्रवार को 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई, जिनमें 39 सीटें अकेले तमिलनाडु की हैं. ऑनलाइन विज्ञापन में भी इसी पैटर्न को देखा गया, जहां सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव हुए. मसलन, पहले चरण के दौरान विज्ञापन में राजनीतिक दलों ने तमिलनाडु को ही टारगेट किया है. गूगल और मेटा पर पॉलिटिकल कैटगरी के विज्ञापन में विशेष रूप से तमिलनाडु पर ही पार्टियों का फोकस रहा, जहां कुल विज्ञापन खर्च का 17.1 करोड़ रुपये खर्च किया गया है.
तमिल मतदाताओं को टारगेट करने वाले विज्ञापनों पर बीजेपी ने 1.7 करोड़ और डीएमके ने 11 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. वहीं कांग्रेस ने तमिलनाडु में मतदाताओं को टारगेट करने वाले विज्ञापनों पर 7.8 लाख रुपये खर्च किए. डीएमके जहां तमिलनाडु में 30 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं सहयोगी कांग्रेस बाकी नौ सीटों पर जीत की उम्मीद में है. बीजेपी के उम्मीदवार 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










