
100 से ज्यादा गांवों में पूछताछ, 200 CCTV कैमरों की जांच... अभी तक नहीं सुलझी झांसी की बिना सिर वाली लाश की पहेली
AajTak
झांसी के किशोरपुर गांव में कुएं से महिला का टुकड़ों में लाश मिली. लेकिन उसका सिर और पैर अब तक गायब हैं. पुलिस ने 10 टीम बनाकर 200 CCTV खंगाले लेकिन पहचान नहीं हो पाई. अब सवाल है कि क्या आरोपी ने कत्ल कर पहचान छिपाने के लिए लाश के टुकड़े किए?
Jhansi Murder Mystery: यूपी के झांसी का यह खौफनाक मर्डर केस किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं. पहले खेतों के बीच बने एक सुनसान कुएं से बोरी मिली, जिसमें एक महिला की टुकड़ों में कटी हुई लाश थी. उसका सिर और पैर गायब थे. नतीजा ये हुआ कि उसकी शिनाख्त आज तक नहीं हो सकी. पुलिस ने सैकड़ों गांवों में छानबीन की, सैकड़ों सीसीटीवी खंगाले, लेकिन पांच दिन बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं आया. अब सवाल उठता है कि आखिर वो महिला कौन है? किसने इतनी बेरहमी से उसका कत्ल किया? किसने उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की? ये तमाम सवाल इस पूरे मामले को उलझा रहे हैं.
कुएं से बरामद हुए लाश के टुकड़ेझांसी जिले के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र में एक गांव है किशोरपुर. जहां 13 अगस्त को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. वहां खेत के बीच बने एक कुएं से एक बोरी मिली. जिसमें भरे एक महिला के शरीर के टुकड़े मिले. सबसे पहले दो हिस्से बाहर निकाले गए, लेकिन हाथ और पैर गायब थे. इस बरामदगी ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी और पुलिस तुरंत जांच में जुट गई.
लाश के सिर और पैर गायब कुएं से लाश मिलने के बाद पुलिस ने जब आसपास की तलाशी तेज की, तो 14 अगस्त को उसी कुएं को खाली कराया गया. वहां से एक और बोरी बरामद हुई जिसमें महिला का एक हाथ रखा हुआ था. बावजूद इसके, अभी तक उस लाश का सिर और दोनों पैर नहीं मिले हैं. ये सबसे बड़ा रहस्य है, क्योंकि बिना सिर लाश की शिनाख्त बेहद मुश्किल हो रही है.
पहचान छिपाने के लिए लाश के टुकड़े पुलिस और फॉरेंसिक टीम का मानना है कि इस हत्या को बेहद सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है. महिला की उम्र करीब 33 से 35 साल आंकी गई है. रेप की आशंका से इंकार नहीं किया गया है, इसी कारण डॉक्टरों ने वजाइना स्लाइड भी तैयार की है. माना जा रहा है कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए लाश को टुकड़ों में काटा और सिर-पैर अलग कर कुएं में फेंक दिए.
पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली इस वारदात के खुलासे के लिए झांसी पुलिस ने 10 टीमें बनाई हैं. साथ ही तफ्तीश में SWAT टीम को भी लगाया गया है. अब तक पुलिस 100 से ज्यादा गांवों में पूछताछ कर चुकी है और 200 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है. इसके बावजूद कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है. इस वजह से पांच दिन बाद भी पुलिस पूरी तरह खाली हाथ है.
कपड़ों और गहनों से मिल सकता है सुराग मृतका की लाश के साथ हल्के पीले और चमकीले रंग का ब्लाउज मिला है. इसके अलावा हरे रंग की फूलों वाली साड़ी का टुकड़ा भी बरामद हुआ है. महिला के दाहिने हाथ में लाल रंग का धागा बंधा था और नाखूनों पर लाल रंग की नेल पॉलिश लगी हुई थी. ये सभी चीजें पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हो सकती हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






