
100 साल पुराना है ये बैंक, अब IPO लाने की तैयारी में, दस्तावेज जमा
AajTak
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) का इतिहास करीब 100 वर्षों का है. यह देश में निजी क्षेत्र के सबसे पुराने बैंकों में से एक है. इस बैंक की स्थापना मई-1921 में हुई थी. यानी आज से ठीक 100 साल पहले इस बैंक की नींव रखी गई थी.
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) का इतिहास करीब 100 वर्षों का है. यह देश में निजी क्षेत्र के सबसे पुराने बैंकों में से एक है. इस बैंक की स्थापना मई-1921 में हुई थी. यानी आज से ठीक 100 साल पहले इस बैंक की नींव रखी गई थी. अब तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक शेयर बाजार में दस्तक देने जा रहा है. तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ने प्रारंभिक शेयर बिक्री के जरिये धन जुटाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए हैं. एक्सिस कैपिटल, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इश्यू के लीड मैनेजर हैं. ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीएचआरपी) के अनुसार, प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) में 1,58,27,495 नये इक्विटी शेयरों जारी किए जाएंगे और इसमें शेयरधारकों द्वारा 12,505 इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव भी शामिल है.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










