
100 साल पुराना नीम का पेड़, महाआरती और 7 की मौत... जानें महाराष्ट्र के दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी
AajTak
अकोला (Akola) में तेज बारिश से एक मंदिर परिसर के टिन शेड पर 100 साल पुराना नीम का पेड़ गिर गया. देखते ही देखते ही वहां हाहाकार मच गया. इस दर्दनाक घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए हैं. राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है.
महाराष्ट्र के अकोला (Akola) जिले में तूफानी हवा और बारिश से 100 साल पुराना नीम का पेड़ एक टिन शेड पर गिर गया. जिससे शेड धराशायी हो गया और वहां अफरातफरी मच गई. 30 से 35 लोग टिन के नीचे दब गए. जिनमें से 7 की मौके पर मौत हो गई. वहीं, 29 लोग बुरी तरह घायल हो गए.
घटना बालापुर तहसील के पारस इलाके में बाबूजी महाराज मंदिर परिसर की है. हादसे को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फणनवीस ने शोक प्रकट किया है. साथ ही बताया कि सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये मुजावजा देने का ऐलान किया है. वहीं घायलों को सरकारी नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी.
शुरू होने वाली थी महाआरती एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अकोला की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि यह घटना रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है. उस समय सभी श्रद्धालु बाबूजी महाराज मंदिर में 'महाआरती' के लिए एकत्रित हुए थे. आरती शुरू होने ही वाली थी कि तभी तेज बारिश के कारण 100 साल पुराना नीम का पेड़ टिन शेड पर गिर गया. टिन शेड के नीचे 30 से 35 लोग खड़े थे.
नहीं मिला शेड से बाहर निकलने का मौका पेड़ गिरते ही वे लोग बाहर की ओर भागने लगे. लेकिन बदकिस्मती से वे बाहर निकल नहीं पाए और शेड के नीचे दब गए. तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी गई. प्रशासन की टीम बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची और लोगों को मलबे से बाहर निकालने में जुट गई.
लेकिन तब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी थी. वहीं, घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. कुल 29 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक, मरने वाली दो महिलाएं 50 और 55 साल की थीं. वे जलगांव और बुलढाणा की रहने वाली थीं. इसके अलावा 5 मृतक पुरुषों में से दो अकोला के रहने वाले थे. उनकी उम्र 55 और 35 साल बताई गई. अन्य मृतकों की पहचान अभी की जा रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










