
100 रुपए नहीं दिए तो इजरायली पर्यटक सहित 2 महिलाओं से बलात्कार... हम्पी गैंगरेप केस की खौफनाक कहानी!
AajTak
Karnataka Hampi Gangrape Case: कर्नाटक के हम्पी में इजराइली पर्यटक समेत 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. कोप्पल के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की पहचान मल्लेश और चेतन साई के रूप में हुई है.
कर्नाटक के हम्पी में 27 वर्षीय इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. तीसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम एल अरासिद्दी ने बताया, "हमने तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है. तीसरे संदिग्ध को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं." आरोपियों की पहचान मल्लेश और चेतन साई के रूप में हुई है. दोनों 21 साल के हैं. दोनों गंगावती के साई नगरा के रहने वाले हैं. राजमिस्त्री का काम करते हैं.
कर्नाटक में विपक्षी भाजपा ने इस घटना को लेकर कांग्रेस सरकार की आलोचना की है. वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार राज्य में आने वाले पर्यटकों समेत सभी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. ये घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है. डिनर के बाद 29 वर्षीय होमस्टे संचालक, इजरायली पर्यटक और तीन पुरुष पर्यटकों के साथ, सनापुर झील के पास तुंगभद्रा नहर के बाएं किनारे पर गिटार बजाते हुए, संगीत का आनंद ले रहे थे और आसमान की ओर देखते हुए तारों को निहार रहे थे.
पहले पेट्रोल पंप का पता पूछा, फिर 100 रुपए मांगने लगे
पुलिस के अनुसार, अपनी शिकायत में होमस्टे संचालक ने आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग उनके पास आए और पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां मिलेगा. जब उसने उन्हें बताया कि आस-पास कोई पेट्रोल पंप नहीं है और सनापुर से पेट्रोल लाने का सुझाव दिया, तो आरोपियों ने 100 रुपए मांगे. होमस्टे संचालक उन्हें नहीं जानती थी, इसलिए उसने उनसे कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं. जब आरोपियों ने पैस के लिए जोर देना शुरू किया, तो ओडिशा के एक पुरुष पर्यटक ने उन्हें 20 रुपये का नोट थमा दिया.
तीन पुरुष पर्यटकों को नहर में धकेल दिया, एक की मौत

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










