
'10,000 में बिहार सरकार मिलती है...', चुनाव में करारी हार के बाद मुकेश सहनी का तंज
AajTak
बिहार चुनाव में शून्य पर रही VIP के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने आरोप लगाया कि एनडीए ने महिलाओं को 10 हजार रुपये देकर चुनाव प्रभावित किया और कहा,
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ सत्ता में लौटी एनडीए को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार हमलावर हैं. दावा है कि चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में कैश ट्रांसफर से चुनाव को प्रभावित किया गया और पैसे के दम पर एनडीए की जीत हुई. अब चुनाव में शून्य पर रहने वाली विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी का कहना है, "10 हजार में बिहार सरकार मिलती है."
बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार सरकार ने 'जीविका दीदी' को 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे. इसको लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि चुनाव में या तो जीत होती है या हार. उन्होंने कहा, "10000 में क्या मिलता है? 10000 में बिहार सरकार मिलती है."
यह भी पढ़ें: नाम- मुकेश सहनी, दावा डिप्टी CM पद पर, पार्टी VIP... लेकिन चुनाव में खाता ही नहीं खुला!
मुकेश सहनी ने महागठबंधन की हार को स्वीकार करते हुए कहा कि NDA ने जीत हासिल की है और वे एनडीए के नेताओं को इस जीत के लिए बधाई देते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए ने महिलाओं को खुलेआम पैसे बांटे, जिससे उनका समर्थन मिला, जबकि युवाओं ने VIP का समर्थन किया.
सरकार को 'जीविका दीदी' से किए वादे पूरे करने चाहिए
मुकेश सहनी ने कहा कि अब सरकार को 'जीविका दीदी' को किए वादे को पूरा करना चाहिए. उन्होंने परिवार के भीतर विवादों पर कहा कि यह उनका निजी मामला है और हार की जिम्मेदारी केवल एक व्यक्ति पर डालना सही नहीं है. सहनी ने कहा कि हमें अपनी गलतियों से सीखने की जरूरत है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







