
10 हजार कदम से फिटनेस मिलती है तो 20,000 स्टेप्स रोज चलने से क्या होगा? शरीर में होने लगेंगे ये चौंकाने वाले बदलाव
AajTak
रोजाना 20,000 कदम चलना मुश्किल तो है लेकिन इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में काफी सुधार होता है. रिसर्च और एक्सपर्ट के मुताबिक जो लोग इतना पैदल चलते हैं, उन्हें काफी सारे फायदे होते हैं.
पैदल चलना लो-इंटेंसिटी एक्सरसाइज होती है जिसके कई फायदे होते हैं. पैदल चलने से काफी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है, वजन कम होता है, ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है जिससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है, हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है. इसके अलावा पैदल चलने से पैर और कोर मसल्स एक्टिवेट होते हैं. वैसे तो एक्सपर्ट हर उम्र के लोगों को पैदल चलने की सलाह देते हैं लेकिन आजकल फिटनेस इंडस्ट्री में 10 हजार कदम चलने को एक पैमाना बना लिया गया है.
लेकिन क्या आपने सोचा है कि 10 हजार कदम रोजाना चलने से इतने फायदे होते हैं तो वहीं यदि आप रोज 20,000 कदम चलते हैं तो क्या फायदे हो सकते हैं? तो आइए उन फायदों के बारे में जान लीजिए.
20 हजार कदम चलने से आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ सकता है. रोजाना चलने से आपके मसल्स और जोड़ों की समस्याओं का जोखिम कम हो सकता है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव होता है.
रोजाना पैदल चलने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है क्योंकि उससे आपको हार्ट पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेट करने के लिए अच्छे से काम करने लगता है.
20 हजार कदम चलने से मसल्स और हड्डियों पर लगातार लेकिन कंट्रोल से भार आता है जिससे समय के साथ मसल्स और हड्डियों का घनत्व, लचीलापन बढ़ने लगता है.
20 हजार कदम चलने से काफी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है जो वजन और हार्ट रेट पर निर्भर करती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी की भी इतना पैदल चलने से 500 से 1000 कैलोरीज जरूर बर्न हो सकती हैं.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










