
10 साल पुरानी कारों को कोर्ट रोक सकता है, खतरनाक पुराने विमानों को क्यों नहीं?
AajTak
हमारे देश में 10 साल पुरानी कारों को लोगों को लिए खतरा मान लिया जाता है पर खतरनाक विमानों के लिए कोई आयु सीमा नहीं निर्धारित नहीं की गई है. अगर पलूशन जांच के बाद भी कारें सड़कों पर नहीं चल सकतीं तो जांच के सहारे पुराने से पुराना विमान भी आकाश में क्यों उड़ रहा है?
देश के करीब सभी बढ़े शहरों में सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 10 साल से पुरानी डीजल कारें और 15 साल से पुरानी पेट्रोल कारें नहीं चल सकती हैं. चाहे वो कारें जीरों परसेंट पलूशन फैलाती हों उन्हें स्क्रैप करना ही होगा. जब से अहमदाबाद में एयर इंडिया के 12 साल पुराने विमान का क्रैश हुआ है लोग सवाल उठा रहे हैं आखिर इन पुराने और खामियों वाले विमानों को बंद करने के लिए हमारे देश की न्यायपालिका का विवेक क्यों नहीं जागता है? सोशल मीडिया पर ऐसे सवाल हजारों लोग पूछ रहे हैं. जाहिर है कि उनकी बातों में दम तो है.
दिल्ली-एनसीआर सहित देश के करीब बड़ी शहरों में सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने 2015-2018 के फैसलों के तहत प्रदूषण नियंत्रण के लिए 10 साल पुरानी डीजल कारों और 15 साल पुरानी पेट्रोल कारों पर प्रतिबंध लगाया है. यह नीति राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) और BS-6 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है. दिल्ली में 10 साल पुरानी डीजल कारों को स्क्रैप करना अनिवार्य है, और उनका पंजीकरण रद्द हो जाता है.
भारत में विमानों की उम्र सीमा नहीं
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) और अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (ICAO) के नियमों के तहत, भारत में विमानों के लिए कोई निश्चित उम्र सीमा नहीं है. इसके बजाय, विमानों की उड़ान योग्यता (airworthiness) उनकी तकनीकी स्थिति, रखरखाव, और नियमित निरीक्षणों पर निर्भर करती है. बोइंग 787-8, जो अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, 11.5 साल पुराना था और अपनी डिज़ाइन जीवन अवधि (44,000 उड़ान चक्र या 30-50 वर्ष) के भीतर था. एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसे वाहक 10-20 साल पुराने विमानों का उपयोग करते हैं.
कहने को विमानन उद्योग में उम्र के बजाय रखरखाव और सुरक्षा मानकों पर जोर दिया जाता है. DGCA और FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) नियमित ऑडिट, जैसे C-चेक (हर 18-24 महीने) और D-चेक (हर 6-10 साल), अनिवार्य करते हैं. सवाल उठता है कि इस तरह की व्यवस्था कारों के सिलसिले में क्यों नहीं की जा सकती है? दरअसल सवाल में ही जवाब छुपा हुआ है. कारों पर रोक लगाने में कार कंपनियों को फायदा है. इसके ठीक विपरीत विमानों की आयु निर्धारण से विमान कंपनियों को बहुत घाटा है. मतलब आदमी के जान की कीमत दोनों ही पक्षों में गौण हो जाती है. फायदा दोनों ही पक्षों में महत्वपूर्ण हो जाता है.
कारें कम जानलेवा फिर भी उनके लिए कठोर कानून

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







