
10 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला मजदूर पश्चिम सियांग से गिरफ्तार
AajTak
ईटानगर में 31 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति ने 10 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ किया. इसके बाद मौके से फरार हो गया. पीड़ित के परिजनों के शिकायत पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी निगरानी विधियों के विश्लेषण के बाद आरोपी की पहचान की. फिर आरोपी को पश्चिम सियांग जिले से गिरफ्तार कर लिया गया.
अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर पुलिस ने 10 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है.
दरअसल, ईटानगर में 31 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति ने 10 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ किया. इसके बाद मौके से फरार हो गया. पीड़ित के परिजनों के शिकायत पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी निगरानी विधियों के विश्लेषण के बाद आरोपी की पहचान की. फिर आरोपी को पश्चिम सियांग जिले से गिरफ्तार कर लिया गया.
ईटानगर के पुलिस अधीक्षक रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को पश्चिम सियांग जिले से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को एक महिला की लिखित शिकायत मिलने के बाद 3 सितंबर को जांच शुरू का गई थी. महिला ने दावा किया था कि उसकी 10 वर्षीय बेटी का 31 अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया.
ये भी पढ़ें- बंगाल: हावड़ा के हॉस्पिटल में नाबालिग लड़की से छेड़खानी, सीटी स्कैन रूम से रोती हुई निकली बच्ची
आरोपी को पश्चिम सियांग जिले से गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि ईटानगर महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी निगरानी विधियों के विश्लेषण के बाद जांच दल ने आरोपी की पहचान की. वह नाहरलागुन में मजदूर के रूप में काम करता था और अपराध करने के बाद मौके से भाग गया था. सिंह ने बताया कि पुलिस दल ने आरोपी को पश्चिम सियांग जिले से गिरफ्तार किया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









