
'10 फुट लंबाई, चमकते एंटीना जैसे कान और दांत...', परिवार का दावा, घर के पीछे दिखे एलियन
AajTak
धरती पर एलियंस की मौजूदगी को लेकर एक पत्रकार ने मेक्सिको की संसद में कुछ ऐसा पेश किया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए. उन्होंने दो डब्बे खोले जिनमें कथित रूप से 'एलियंस' की लाशें थीं. वहीं इससे पहले लास वेगास के एक परिवार ने एलियंस को देखने का दावा किया था. परिवार ने अब उन एलियंस का स्केच बनाकर दिखाया है.
धरती पर एलियंस की मौजूदगी को लेकर दुनियाभर में कई किस्से कहानियां हैं. हालांकि उनके होने का कोई पुख्ता सबूत अभी भी नहीं है. वहीं हाल में मेक्सिको सिटी में हुए एक अनोखे ईवेंट में एलियंस की लाश प्रदर्शित की गई, जिसे देखकर पूरी दुनिया अचंभे में है.
'कान और दांत चमकते एंटीना जैसे'
इस बीच लास वेगास में चार लोगों का एक परिवार ने अपने घर के बैकयार्ड में एलियंस देखने के दावा किया है. हाल में 911 पर कॉल करके एलियंस के बारे में रिपोर्ट करने के बाद वायरल हुआ केनमोर परिवार इनसाइड एडिशन के साथ एक साक्षात्कार में आज भी अपनी कहानी पर कायम रहा. परिवार के सबसे छोटे बेटे जोशुआ ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि मैंने कुछ ऐसा देखा वो पृथ्वी से तो नहीं था. हम उन्हें देखने के लिए जैसे ही बाहर आए तो देखा कि वे बाड़ पर चढ़ रहे हैं. उनकी लंबाई आम इंसानों से ज्यादा थी. उनके कान और दांत चमकते एंटीना की तरह नजर आ रहे थे. ऐसा लग रहा था कि जैसे उनके नाक नहीं हों.
घर के बैकयार्ड में उतरे एलियन
डेली मेल की खबर के अनुसार, उन्होंने अपनी कहानी में नया डीटेल ये जोड़ा कि उन्होंने एलियंस को देखने के तुरंत बाद 'सरकारी प्लेटों' वाली एक काली शेवरलेट सबअर्बन देखी थी. लोग मजाक न उड़ाए इसलिए परिवार लंबे समय तक गुमनाम रहा. अपने 911 कॉल में, उन्होंने दावा किया कि दो विशाल एलियंस एक यूएफओ में उनके घर के बैकयार्ड में उतरे थे. ताजा अप्डेट में उन्होंने उन एलियंस की तस्वीर बनाकर दिखाई है.
ऐसा लगता था कि उनकी नाक नहीं है

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











