
10 फीट ऊंचाई से दूसरी छत पर कूदे, राजौरी गार्डन के रेस्टोरेंट में फंसे लोगों ने यूं बचाई जान, Video
AajTak
दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में सोमवार को एक रेस्टोरेंट में आग लग गई. अचानक आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई. इस दौरान कई लोग रेस्टोरेंट में फंस भी गए थे.
सोमवार को लगभग दो बजे दिल्ली के पीएस राजौरी गार्डन में नजफगढ़ रोड और पुलिस स्टेशन रोड के कोने की इमारत में आग लग गई. इस इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर कई दुकानें हैं. वहीं दूसरी मंजिल पर जंगल जाम्बोरे रेस्तरां (जो बंद था) और एमएएसी राजौरी है. इस आग की घटना में ग्राउंड फ्लोर पर कम क्षति हुई है.
वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे इमारत में फंसे लोगों को दूसरे रास्ते से निकाला गया. वहीं आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही हैं और पूरा आसमान काले धुआं से भर गया था. आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. घटनास्थल पर आस-पास के लोग भी इकट्ठा हो गए और राहत व बचाव कार्य में जुट गए. आग लगने की वजह से एक- एक करके सभी फंसे लोग दूसरी छत पर आए. जिसके बाद फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के मशहूर रेस्तरां में लगी भीषण आग, राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने घटना
हालांकि प्रशासन ने प्रतिष्ठानों के मालिकों से उन सभी लोगों का हिसाब देने को कहा है जो उस समय परिसर में थे. वहीं बचाए जाने के दौरान एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई है. फिलहाल उसका भी इलाज चल रहा है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







