
10 छात्रों ने छोड़ा स्कूल तो टीचर ने जहर खाकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात
AajTak
पुणे जिले के दौंड में एक शिक्षक ने स्कूल में ही जहर खा लिया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मरने से पहले टीचर ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था. जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने की वजह बताई. दरअसल, छात्रों ने उनका स्कूल छोड़कर दूसरी जगह दाखिला ले लिया था. इसी बात से वह दुखी थे.
महाराष्ट्र के पुणे से बेहद दुखद खबर सामने आई है. यहां एक टीचर ने इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसके स्कूल में छात्रों ने जाना छोड़ दिया था. वह बच्चों को पढ़ाना चाहता था मगर उसका यह सपना अधूरा रह गया. घटना जिले के दौंड के जावजीबुवा वाड़ी इलाके की है. टीचर ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने इस बात का जिक्र किया है.
शिक्षक द्वारा आत्महत्या करने की खबर जब इलाके में फैली तो हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, अरविंद देवकर का दो महीने पहले ही जावजीबुवा वाड़ी के प्राइमरी स्कूल में तबादला हुआ था. स्कूल में साफ-सफाई नहीं थी. गंदगी में वह छात्रों को पढ़ाना नहीं चाहता था. वह चाहता था कि बच्चे साफ-सुथरी जगह में शिक्षा ग्रहण करें.
इसलिए उसने छात्रों की मदद से खुद ही स्कूल की सफाई करना शुरू कर दिया. स्कूल में कुल 10 ही छात्र थे. उस समय तो छात्रों ने स्कूल में सफाई कर दी. लेकिन यह बात उन्होंने अपने परिजनों को बता दी. इससे बच्चों के अभिभावक काफी नाराज हुए. एक तो स्कूल में सिर्फ एक ही टीचर था. इस बात से वह पहले से ही नाराज थे. ऊपर से जब उन्हें पता चला कि उनके बच्चों से स्कूल में सफाई करवाई जा रही है तो 9 बच्चों के माता-पिता ने अपने बच्चों का स्कूल छुड़वा दिया. इसके बाद बच्चों का दूसरी जगह दाखिला करवा दिया.
टीचर को हुआ पछतावा, खाया जहर
बाद में स्कूल में सिर्फ एक ही छात्रा बची. उसने भी दूसरे दिन से स्कूल आना बंद कर दिया. जब यह बात टीचर अरविंद को पता लगी तो वह काफी दुखी हुए. उन्हें इस बात का बहुत पछतावा हुआ और इसी निराशा में उन्होंने स्कूल में ही जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. जहर खाने के बाद उन्हें तकलीफ होने लगी. इस बात की जानकारी लोगों को मिलने के बाद उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. लेकिन जैसे-जैसे जहर का असर बढ़ता गया तो उन्हें पुणे के हडपसर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मगर मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
शिक्षक ने मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










