
10वीं-12वीं गुजरात बोर्ड परीक्षा के लिए एक्शन प्लान जारी, 26 फरवरी से परीक्षा होगी शुरू
AajTak
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एक्शन प्लान जारी कर दिया है. इस साल परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी.
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण बोर्ड द्वारा 26 फरवरी से आयोजित होने जा रही दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा का एक्शन प्लान जारी किया गया है. इस साल गुजरात बोर्ड की दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा के लिए राज्य में 15.27 लाख छात्र रजिस्टर्ड हुए है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 97,000 ज्यादा है. इस साल आयोजित हो रही गुजरात बोर्ड की परीक्षा 18 मार्च को पूर्ण होगी.
9 लाख छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन गुजरात बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि राज्यभर में दसवीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 9,07,175 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है. जिनकी परीक्षा राज्य के 87 जोन के 1006 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. बारहवीं बोर्ड की परीक्षा की बात करें तो इस साल बारहवीं साइंस में 1,19,263 छात्र, जबकि कॉमर्स में 5,01,286 छात्र रजिस्टर्ड हुए है. साइंस के छात्रों की परीक्षा राज्य के 156 केंद्रों पर और कॉमर्स के छात्रों की परीक्षा राज्य के 539 केंद्रों पर आयोजित होगी. इस साल 4877 दिव्यांग छात्र दसवीं बोर्ड की, तो 2293 दिव्यांग छात्र बारहवीं कॉमर्स और 193 दिव्यांग छात्र बारहवीं साइंस की परीक्षा देंगे. इस बार परीक्षा में कुल 15.27 लाख छात्र शामिल होंगे, जो पिछले साल से करीब 97 हजार ज्यादा हैं.
बोर्ड के खास निर्देश
छात्रों के लिए जरूरी बातें

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










