
'10वीं तक पढ़े थे Mahant जी', सुसाइड नोट पर हो रहे दावे पर बोले नरेंद्र गिरि के मामा महेश सिंह
AajTak
महंत नरेंद्र गिरि की मौत का रहस्य गहराता ही जा रहा है. जिस कमरे से उनका शव बरामद हुआ वहां एक सुसाइड नोट भी रखा मिला लेकिन उसको लेकर ये दावे किये जा रहे हैं कि ये नोट महंत लिख ही नहीं सकते क्योंकि वो पढ़े लिखे नहीं थे, उनकी हैंडराइटिंग भी बेहद खराब थी. इस बारे में महंत गिरि के मामा महेश सिंह ने आजतक से बात की और कहा कि लोग एक बाबा के बारे में ऐसी बातें कर रहे हैं जो उनके परिवार को बहुत बुरी लग रही है. महेश सिंह ने बताया कि महंत गिरि 10वीं तक पढ़े थे और हाई स्कूल में वो सेकंड डिवीज़न से पास भी हुए थे. देखें समर्थ श्रीवास्तव से खास बातचीत में क्या बोले महंत नरेंद्र गिरि के मामा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










