
10वीं के स्टूडेंट की हॉस्टल के कमरे में मिली लाश, आज सुबह देने जाना था बोर्ड एग्जाम
AajTak
Crime News: छात्र को सुबह स्कूल हॉस्टल के शौचालय के अंदर गमछे से लटका हुआ पाया गया. साथी छात्रों ने तुरंत स्कूल अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी. तुरंत छात्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन ओडिशा में दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली. जिले में सोमवार देर रात 10वीं कक्षा के एक छात्र की उसके हॉस्टल के कमरे में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
बलांगीर जिले के खुजेनपाली इलाके में विश्वात्मा विद्यामंदिर का छात्र मंगलवार से शुरू होने वाले वार्षिक हाई स्कूल सर्टिफिकेट (एचएससी) परीक्षा में शामिल होने वाला था.
प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, परीक्षार्थी को सुबह स्कूल हॉस्टल के शौचालय के अंदर गमछे से लटका हुआ पाया गया. साथी छात्रों ने तुरंत स्कूल अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी. अधिकारियों ने तुरंत छात्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.
आशंका जताई जा रही है कि छात्र ने परीक्षाओं से जुड़े भारी दबाव के चलते मौत को गले लगाया होगा. हालांकि, मामले की जांच जारी है. उधर, छात्र के एक रिश्तेदार ने कहा, "हमें उसकी गर्दन पर निशान मिले हैं. लगता है कि यह हत्या है. हमारे बच्चे से किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं थी. इस मामले में उचित जांच की जरूरत है. हमें न्याय चाहिए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










