
1-1 रुपये के पाउच या फिर बोतल... किसमें निकलता है ज्यादा तेल? इसमें है डबल प्रॉफिट
AajTak
एक-एक रुपये वाले पाउच या फिर बोतल, किसमें ज्यादा तेल होता है. कीमत के हिसाब से अगर इसकी तुलना की जाए, तो परिणाम चौंकाने वाले निकल सकते हैं. कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो में ऐसे दावे किए जा रहे हैं. ऐसे में जानते हैं, इनकी सच्चाई क्या है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह के हैक वाले और टेस्टिंग वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो हेयर ऑयल की पैकेजिंग को लेकर वायरल हो रहा है.
एक शख्स ने 465 रुपये कीमत वाली हेयर ऑयल की एक शीशी ली. फिर उसी ब्रांड के एक-एक रुपये वाले 465 तेल के पाउच भी लिए. शख्श ने दावा किया कि 465 रुपये में शीशी में जितनी तेल मिल रही है. उतनी ही तेल एक रुपये वाले 465 पाउचों में होनी चाहिए, लेकिन सच्चाई ऐसा नहीं है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं कई ऐसे वीडियो इसके बाद शख्स शीशी से सारे तेल को एक बर्तन में डाल कर उसका वजन किया, जो 522 ग्राम था. फिर उसने एक रुपये वाले सभी 465 तेल के पाउच से तेल निकालकर दूसरे बर्तन में जमा कर लिया. जब इसका वजन किया तो वह 828 ग्राम था.
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई सारे वीडियो शेयर हो रहे हैं. जिसमें बताया जा रहा है कि बोतलों में जितने पैसे में जितना तेल आता है, उससे कहीं ज्यादा उतने ही पैसे में एक-एक रुपये वाले पाउचों में होता है.
जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई इसकी सच्चाई की जांच के लिए हमने भी एक हेयर ऑयल के अलग-अलग क्वांटिटी के तेल के पैकेट, उसकी कीमत और एक रुपये में मिलने वाले पाउच और उसकी क्वांटिटी की तुलना की, तो रिजल्ट चौंकाने वाले थे.
नीचे दिए गए अलग-अलग क्वांटिटी के पैकेज और उसकी कीमतों की तालिका से आप आसानी से समझ सकते हैं कि बोतल या बड़े पैकेट में कीमत के अनुसार ज्यादा तेल आता है या छोटे पैकेट में....

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












