
1 घर, 4 फंदे और 6 लाशें... उदयपुर में हुआ 'बुराड़ी' जैसा खौफनाक कांड, वजह तलाश रही पुलिस
AajTak
उदयपुर में एक साथ एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत ने सबको दहला दिया है. यह मामला बिल्कुल दिल्ली के बुराड़ी कांड से मेल खाता है. अब हम बताते हैं कि इसकी वजह क्या है? क्यों ये मामला बुराड़ी कांड की याद दिला रहा है?
राजस्थान के उदयपुर जिले में एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने दिल्ली के बुराड़ी कांड की दिल दहला देने वाली यादें ताजा कर दी. बुराड़ी के मकान वो रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर भी याद आने लगा, जब एक मकान में 10 लोगों की लाशें फांसी के फंदे पर झूल रही थीं. ठीक वैसे ही उदयपुर की गोगुंदा तहसील के एक गांव में सामूहिक मौत का केस पुलिस के पास आया है. हम इस मामले को दिल्ली के बुराड़ी कांड जैसा क्यों बता रहे हैं, आइए इस पूरे मामले को सिलसिलेवार समझने की कोशिश करते हैं.
पति-पत्नी और 4 मासूम बच्चे उदयपुर की गोगुंदा तहसील में एक गांव है. नाम है गोल नेड़ी. गांव के लोग खेती भी करते हैं और कई लोग शहरों में जाकर भी काम करते हैं. ऐसा ही गांव का एक परिवार था. जो आदिवासी समुदाय से आता है. परिवार के मुखिया का नाम था प्रकाश गमेती. उसकी पत्नी की नाम था दुर्गा गमेती. इन दोनों के चार बच्चे थे. महज 3 से 4 महीने का गंगाराम, 5 साल का पुष्कर, 8 साल का गणेश और 3 साल का रोशन.
सुबह घर पहुंचा था भाई दरअसल, यह परिवार गांव में खेत के किनारे बने मकान में ही रहता था. वहां प्रकाश और उसके दो भाइयों के मकान अगल-बगल ही बने हुए थे. प्रकाश गुजरात में काम करता था. सोमवार को रोज की तरह लोग सुबह जग चुके थे. हर कोई अपने काम पर जाने की तैयारी में था. सूरज चढ़ने के साथ-साथ गांव के लोगों की सरगर्मी भी बढ़ती जा रही थी. इसी दौरान प्रकाश का भाई उनके घर आया. उसने दरवाजे पर दस्तक दी. मगर दरवाजा नहीं खुला.
घर में लटक रही थी 4 लाशें प्रकाश के भाई को चिंता होने लगी. उसे आवाज़ लगाते और दरवाजे पीटते देख गांव के लोग भी वहां जमा हो गए. इसके बाद सबने मिलकर दरवाजा तोड़ने के फैसला कर लिया और दरवाजा तोड़ दिया. दरवाजा खुलते ही जो मंजर सामने था, उसकी कल्पना गांववालों ने ख्वाब में भी नहीं की थी. घर के अंदर छत से चार लाशें लटक रही थीं और दो लाशें जमीन पर पड़ी थी. ये खौफनाक मंजर देखकर गांववाले और प्रकाश का भाई सहम गए.
जमीन पर पड़े थे दो शव प्रकाश के भाई को यकीन नहीं हो रहा था कि उसका भाई, भाभी और चार मासूम भतीजे अब इस दुनिया में नहीं रहे. दरअसल, प्रकाश और उसके तीन बेटों की लाशें चुन्नी और साड़ी के सहारे छत से लटकी हुई थीं. जबकि उसकी पत्नी दुर्गा और महज 3 महीने का बेटा गंगाराम घर के फर्श पर मुर्दा पड़े थे. घर की ये दिल दहला देने वाली तस्वीर देखकर लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि ये कैसे हो गया?
गांव में पसरा मातम प्रकाश के भाई और रिश्तेदार वहां जमा हो चुके थे. हर तरफ मातम पसर गया था. गमेती परिवार पर तो जैसे दुख का पहाड़ टूट पड़ा था. प्रकाश के दूसरे भाई ने इस बात की इत्तिला पुलिस को दी. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर जा पहुंची. पुलिस ने मौका-ए-वारदात को बारीकी से देखा. इसके बाद मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








