
1 करोड़ नौकरियां और 2024 के लिए 24 वचन, RJD के 'परिवर्तन पत्र' में तेजस्वी ने किए ये वादे
AajTak
बिहार में लालू यादव की पार्टी आरेजडी ने पहले चरण की वोटिंग से 6 दिन पहले अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है जिसे 'परिवर्तन पत्र' का नाम दिया गया है. इसमें तेजस्वी यादव ने देश के लोगों को एक करोड़ सरकारी नौकरी देने और पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने का वादा किया है. इतना ही नहीं इसमें बिहार को स्पेशल स्टेटस दिलाए जाने का भी वादा किया गया है.
देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से 6 दिन पहले लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है जिसे 'परिवर्तन पत्र' का नाम दिया गया है. इसे पूर्व डिप्टी सीएम और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने लॉन्च किया.
इस परिवर्तन पत्र में सबसे बड़ा दावा सरकारी नौकरियों को लेकर किया गया है. तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि अगर देश में इंडी एलायंस की सरकार बनेगी तो एक करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी.
एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी का वादा
इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा, 'अगर हमारा गठबंधन सत्ता में आया तो हम देश भर में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे, आज बेरोजगारी हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और बीजेपी के लोगों ने इस बारे में बात नहीं करते हैं, उन्होंने 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन हम जो कहते हैं वह करते हैं और 1 करोड़ नौकरियां देंगे.'
पुरानी पेंशन स्कीम का भी वादा
इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि हम पुरानी पेंशन योजना वापस लाएंगे और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे. उन्होंने बिहार को स्पेशल पैकेज दिलाने का भी परिवर्तन पत्र में वादा किया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










