
1 कत्ल, 3 किरदार और जमीन में दफन राज... 10 महीने बाद सामने आई कानपुर की 'मुस्कान' की खौफनाक करतूत
AajTak
कानपुर में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर ऐसा खौफनाक खेल खेला, जिसने रिश्तों पर से भरोसा ही हिला दिया. नशीली चाय, कुदाल से वार और फिर घर के पीछे लाश को दफनाने की साजिश... दस महीने तक यह राज मिट्टी में दबा रहा. लेकिन पुलिस ने कत्ल की गुत्थी सुलझाकर बेवफा बीवी की करतूत को बेनकाब कर दिया.
मेरठ में पति की हत्या कर उसे नीले ड्रम में दफनाने वाली 'मुस्कान' की खौफनाक वारदात लोग अभी भूले भी नहीं थे कि कानपुर में 'लक्ष्मी' नाम की महिला का दिल दहला देने वाला कांड सामने आ गया है. यहां पनकी इलाके में 10 महीने तक गुमशुदगी की परतों में दबा एक ऐसा सच सामने आया, जिसने शादी और भरोसे के मायनों को कलंकित कर दिया. लक्ष्मी और उसके प्रेमी ने मिलकर ऐसा खूनी खेल खेला, जिसकी पटकथा किसी क्राइम-थ्रिलर फिल्म से कम नहीं लगती. फिलहाल पुलिस ने खूनी साजिश का पूरा सच उजागर कर दिया है.
इस दिल दहला देने वाली कहानी की शुरुआत 1 नवंबर 2024 से होती है, जब कानपुर के पनकी इलाके में रहने वाले 50 वर्षीय शिवबीर सिंह अचानक लापता हो गए. उनकी पत्नी लक्ष्मी ने मोहल्लेवालों और रिश्तेदारों से कहा कि उनका पति रोजगार के सिलसिले में गुजरात चला गया है. क्योंकि शिवबीर पहले वहां रह चुके थे, इसीलिए लोग उसकी बातों पर भरोसा कर गए. लेकिन समय बीतने के साथ शिवबीर का किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ. लक्ष्मी भी बच्चों की बात बार-बार टालती जा रही थी. इस वजह से उनकी मां और बच्चों को शक हुआ.
एडिशनल डीसीपी (पश्चिम) कपिल देव सिंह के मुताबिक, 19 अगस्त 2024 को शिवबीर की मां सावित्री देवी अपनी बेटी कांती के साथ सचेंडी थाने पहुंचीं और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम बनाई. जांच में पुलिस को यह सुराग मिला कि लक्ष्मी और उसके भांजे अमित सिंह के बीच अवैध संबंध हैं. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. शुरुआत में उन्होंने पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की, लेकिन सख्ती होते ही उनका सच बाहर आ गया. दोनों ने पुलिस के सामने गुनाह कुबूल कर लिया.
बेवफाई और कत्ल की पटकथा
लक्ष्मी और अमित ने अपने कबूलनामे में बताया कि उन दोनों ने ही मिलकर शिवबीर को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, शिवबीर अपने भांजे की जमीन पर बने घर में रह रहा था. उसने लक्ष्मी से लव मैरिज की थी और दोनों के तीन बच्चे भी थे. लेकिन इसी बीच लक्ष्मी और अमित के बीच नाजायज रिश्ता बन गया. जब शिवबीर को इसका पता चला, तो वह भड़क गया. वो अक्सर शराब के नशे में पत्नी से मारपीट भी करता था. यह सब लक्ष्मी को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने अमित के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.
खुदाई में निकला खौफनाक सच

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










