
1 अप्रैल से पड़ेगी महंगाई की चौतरफा मार, कीमतें बढ़ने वाली चीजों की है लंबी लिस्ट
AajTak
1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष का आगाज हो जाएगा. लेकिन नए वित्त वर्ष में आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगने वाला है. क्योंकि रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली चीजें महंगी होने जा रही हैं.
1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष का आगाज हो जाएगा. लेकिन नए वित्त वर्ष में आम आदमी को महंगाई के मोर्चे पर तगड़ा झटका लगने वाला है. क्योंकि रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली चीजें महंगी होने जा रही हैं. आइए जानते हैं कि कौन कौन-सी चीजें 1 अप्रैल के बाद से आपकी जेब पर भारी पड़ने वाली हैं. (Photo: File) हर तरह के वाहन हो जाएंगे महंगे मारुति सुजुकी समेत तमाम ऑटो कंपनियों ने 1 अप्रैल 2021 से कार और बाइकों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कीमतों में इजाफे के पीछे लागत बढ़ने का हवाला दिया गया है. मारुति सुजुकी के अलावा Nissan और रेनॉ की कारें पहली अप्रैल से महंगी हो जाएंगी. हीरो ने टू-व्हीलर की कीमतों को भी बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. वहीं किसानों को भी झटका लगने वाला है, क्योंकि ट्रैक्टर के दाम भी बढ़ रहे हैं. (Photo: File) टीवी हो जाएगी महंगी 1 अप्रैल 20201 से टीवी खरीदना महंगा हो जाएगा. पिछले कुछ महीनों से लगातार टीवी के दाम बढ़ रहे हैं. 1 अप्रैल 2021 से टेलीविजन के दाम 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक बढ़ने की संभावना है. चीन से आयात के मोर्चे पर बैन के बाद टीवी की कीमतों में उछाल आया है. (Photo: File)More Related News

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












