
...जब 21 साल के सोबर्स ने टेस्ट में लगाई थी ट्रिपल सेंचुरी, आज भी है रिकॉर्ड
AajTak
एक मार्च का दिन महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स के लिए बेहद खास है. 63 साल पहले इसी दिन सोबर्स ने महज 21 साल की उम्र में अपने पहले ही शतक को ट्रिपल सेंचुरी में तब्दील कर दिया था.
एक मार्च का दिन महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स के लिए बेहद खास है. 63 साल पहले (1958 में) इसी दिन सोबर्स ने महज 21 साल की उम्र में अपने पहले ही शतक को ट्रिपल सेंचुरी में तब्दील कर दिया था. तब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ किंग्सटन टेस्ट में नाबाद 365 रन बना डाले थे, जो विश्व रिकॉर्ड था. इससे पहले टेस्ट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड इंग्लैंड के लेन हटन के नाम था, जिन्होंने 1938 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में 364 रन बनाए थे. 36 साल बाद 1994 में ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. लारा के नाम ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी (400*) खेलने का रिकॉर्ड है. दूसरी तरफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में तिहरा शतक बनाने का सर गैरी का रिकॉर्ड आज भी बरकरार है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










