
Vastu Tips: वास्तु दोष खत्म करने में कारगर नमक, राहु-केतु के अशुभ प्रभाव भी करता है दूर
AajTak
नमक सिर्फ खाने को स्वादिष्ट ही नहीं बनाता बल्कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) को दूर करने की भी अद्भुत शक्ति होती है. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार नमक व्यक्ति के तनाव एवं थकान को दूर करने के साथ राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को भी दूर करता है.
नमक खाने में जितना ज़रूरी है, इतना ही व्यक्ति के जीवन में भी नमक का इस्तेमाल महत्वपूर्ण माना जाता है. नमक सिर्फ खाने को स्वादिष्ट ही नहीं बनाता बल्कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) को दूर करने की भी अद्भुत शक्ति होती है. वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार नमक व्यक्ति के तनाव एवं थकान को दूर करने के साथ राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को भी दूर करता है. घर में धन का प्रवाह बनाए रखने के लिए कांच का एक गिलास लेकर उसमें पानी और नमक मिलाकर घर के नैऋत्य कोण में रख दें. साथ ही उसके पीछे लाल रंग का एक बल्ब लगा दें. जब भी पानी सूखे तो उस गिलास को साफ करके दोबारा नमक मिलाकर पानी भर दें. ऐसा करने से आर्थिक समृद्धि बनी रहती है. देखें: आजतक LIVE TV
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










