
WhatsApp ने स्टेटस लगा यूजर्स को दिया मैसेज- प्राइवेसी के लिए प्रतिबद्ध, फेसबुक के साथ नहीं साझा करेंगे डाटा
AajTak
इससे पहले बीते सप्ताह WhatsApp ने ऐप के जरिए एक नोटिफिकेशन यूजर्स को भेजा था जिसमें लिखा था कि WhatsApp प्राइवेसी नीति में बदलाव कर रहा है. WhatsApp का आगे इस्तेमाल जारी रखने के लिए 8 फरवरी, 2021 तक इसपर सहमति जताने का विकल्प है.
WhatsApp अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी लागू करने की तैयारी में है. WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं. आलोचनाओं के बीच WhatsApp ने अपनी नई प्राइवेसी नीति को लेकर सफाई पेश की है. WhatsApp ने यूजर्स के लिए WhatsApp पर स्टेटस लगाकर बताया है कि वो यूजर्स की प्राइवेसी बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध है. रविवार (17 जनवरी 2021) की सुबह जब यूजर्स ने WhatsApp चलाना शुरू किया तो देखा कि स्टेटस सेगमेंट में WhatsApp का एक स्टेटस था, जिसमें प्राइवेसी नीति को लेकर कुछ बातें कही गई थीं.जिसमें पहला मैसेज था कि हम आपकी प्राइवेसी के लिए प्रतिबद्ध हैं. अन्य तीन मैसेज में लिखा था, WhatsApp आपकी निजी बातें पढ़ या सुन नहीं सकता क्योंकि ये मैसेज एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड होते हैं. WhatsApp आपकी शेयर की हुई लोकेशन भी नहीं देख सकता है. WhatsApp आपके कॉन्टैक्ट फेसबुक के साथ साझा नहीं करता है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










