आखिर क्यों मकर संक्रांति से कम होने लगती है ठंड, जानिए- वैज्ञानिक वजह
AajTak
कहा जाता है कि मकर संक्रांति से ठंड घटने लगती है. क्या आपको पता है कि आखिर 14 जनवरी से ठंड घटने का क्या कारण है, वैज्ञानिक से जानें वजह.
मकर संक्रांति के दिन से सूर्य उत्तरायण होता है, इसलिए ठंड कम होने लगती है. ये वो सामान्य वाक्य है जो हम बहुत से लोगों से सुनते रहते हैं. लेकिन क्या इसके पीछे की वैज्ञानिक वजह जानते हैं. प्रगति विज्ञान संस्थान के संस्थापक और राष्ट्रपति से राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2020 से पुरस्कृत साइंटिस्ट दीपक शर्मा इसे विस्तार से कुछ इस तरह से बताते हैं. उनका कहना है कि हमारी पृथ्वी साढ़े 23 डिग्री पर झुकी हुई है. सूरज का आकार अगर हम पृथ्वी से देखें तो सूरज पर पृथ्वी पूरे साल में 8 के आकार से चलता है. इस आकार में दिसंबर में ये सबसे नीचे जाता है जो कि ट्रॉपिक ऑफ क्रैपिकॉन यानी विषुवत रेखा है. इस विषुवत रेखा पर ये 21-22 दिसंबर को रहता है, इस दिन ठीक दोपहर टाइम पर ये 90 डिग्री कोण पर रहता है, तब परछाई जीरो होती है. इसके बाद 21 और 22 जून को ये कर्क रेखा पर नीचे आ जाता है. इसी दौरान दिन सबसे बड़ा होता है. वो कहते हैं कि सूर्य तब भारत में कर्क रेखा में होता है. वहीं उधर आस्ट्रेलिया में ये 21-22 दिसंबर को कर्क रेखा में रहता है. इसीलिए वहां अभी लू चल रही है. दीपक शर्मा बताते हैं कि 14 जनवरी से सूरज कर्क रेखा की ओर आना शुरू हो गया है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










