
Flipkart की बिग सेविंग डेज सेल 20 जनवरी से होगी शुरू, इन फोन्स पर मिलेगी छूट
AajTak
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिग सेविंग डेज सेल का आयोजन किया जाएगा. सेल की शुरुआत 20 जनवरी से होगी और ये 24 जनवरी तक जारी रहेगी. वहीं, फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को 19 जनवरी 12AM मिडनाइट से ही डील्स का ऐक्सेस दिया जाएगा.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिग सेविंग डेज सेल का आयोजन किया जाएगा. सेल की शुरुआत 20 जनवरी से होगी और ये 24 जनवरी तक जारी रहेगी. वहीं, फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को 19 जनवरी 12AM मिडनाइट से ही डील्स का ऐक्सेस दिया जाएगा. सेल के दौरान ग्राहकों को ढेरों प्रोडक्ट्स पर डील्स और डिस्काउंट मिलेंगे. इसी तरह सेल में ग्राहकों को HDFC बैंक कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन्स पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा. सेल में मिलने वाली स्मार्टफोन डील्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि ग्राहकों को हैंडसेट्स पर नो-कॉस्ट EMI, कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन और एक्सचेंज ऑफर्स मिलेंगे. फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग सेल के दौरान ग्राहक Samsung F41, iPhone XR, Moto g 5G और Galaxy S20+ पर बड़ी छूट का फायदा उठा सकेंगे. हालांकि, कंपनी ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










