
अलर्ट! आज से ये किए बिना लैंडलाइन से मोबाइल नंबर पर कॉल नहीं कर पाएंगे
AajTak
ये नया नियम आज यानी 15 जनवरी, शुक्रवार से लागू होने जा रहा है. टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपने यूजर्स को इसकी जानकारी देने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं.
देशभर के सारे लैंडलाइन यूजर्स को आज यानी 15 जनवरी से किसी भी मोबाइल नंबर पर कॉल करने के लिए पहले '0' दबाना होगा. डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन (DoT) ने बीते नवंबर में घोषणा की थी कि लैंडलाइन यूजर्स को किसी मोबाइल फोन नंबर से पहले '0' डायल करना होगा. ये नया नियम आज यानी 15 जनवरी, शुक्रवार से लागू होने जा रहा है. टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपने यूजर्स को इसकी जानकारी देने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं. एयरटेल ने अपने फिक्स्ड लाइन यूजर्स को जानकारी देते हुए लिखा है कि DoT के निर्देशों के मुताबिक 15 जनवरी 2021 से लैंडलाइन से किसी मोबाइल नंबर को डायल करते वक्त पहले '0' लगाना अनिवार्य है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











