
Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, घाटों पर उमड़ी भीड़
AajTak
आज सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है.
पूरे देश में आज मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है. आज सुबह से ही श्रद्धालु गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है. आज दिन की शुरुआत जबरदस्त कोहरे के साथ हुई. कड़कड़ाती ठंड में भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ. वाराणसी के घाट पर लोगों ने सूरज की पहली किरण के साथ गंगा में स्नान किया. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान- दान का 10 गुना लाभ मिलता है. आज के दिन तिलकुट, चूड़ा, दही और गुड़ खाने की भी परंपरा है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











