
नया ड्राइवर, पुरानी कार- इन 2 गैजेट्स की मदद से कहीं भी करें पार्क
AajTak
अक्सर नए ड्राइवर को भीड़-भाड़ वाले इलाके में गाड़ी पार्क करने में दिक्कतें आती हैं. खासकर नए चालक पार्किंग एरिया में अपनी कार को सही से पार्क नहीं कर पाते हैं. कई बार तो अगल-बगल लगीं गाड़ियों में टकरा जाती हैं.
अक्सर नए ड्राइवर को भीड़-भाड़ वाले इलाके में गाड़ी पार्क करने में दिक्कतें आती हैं. खासकर नए चालक पार्किंग एरिया में अपनी कार को सही से पार्क नहीं कर पाते हैं. कई बार तो अगल-बगल लगीं गाड़ियों में टकरा जाती हैं. (Photo: File) केवल अपनी कार में आप दो टेक्नोलॉजी लगवाकर पार्किंग में आने वाली सभी दिक्कतों से छुटकारा पा सकते हैं. खासकर नौसीखिये ड्राइवर इन गैजेट्स की मदद से आसानी से अपनी कार को पार्क कर पाएंगे. ये दो गैजेट्स के नाम 'कार पार्किंग सेंसर' और '360 पार्किंग कैमरा' है. (Photo: File) वैसे तो नई कारों में ये दोनों गैजेट्स आज की तारीख में साथ ही आ रही हैं. लेकिन अगर कार पुरानी है तो फिर शायद ये टेक्नोलॉजी लैस नहीं हो. ऐसे में बाजार से खरीदकर इन टेक्नोलॉजीज को आप अपनी कार में लगवा सकते हैं. (Photo: File)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










