
धोनी के कड़कनाथ चूजों का जहां हो रहा था पालन, बर्ड फ्लू से सभी की मौत
AajTak
बर्ड फ्लू का क़हर पूरे देश में फैल रहा है. वहीं, मध्य प्रदेश के झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है. इसकी चपेट में वह 2000 चूजे भी आ गए जिनका ऑर्डर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने झाबुआ के एक पॉल्ट्री फॉर्म को दिया था.
बर्ड फ्लू का क़हर पूरे देश में फैल रहा है. वहीं, मध्य प्रदेश के झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है. इसकी चपेट में वह 2000 चूजे भी आ गए जिनका ऑर्डर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने झाबुआ के एक पॉल्ट्री फॉर्म को दिया था. (झाबुआ से चंद्रभान सिंह भदौरिया की रिपोर्ट) झाबुआ का प्रसिद्ध आशीष कड़कनाथ फार्म भी बर्ड फ्लू की मार झेल रहा है. प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने इस फार्म को 2000 मुर्गो का आर्डर दिया था लेकिन इतने बड़े ऑर्डर को बर्ड फ्लू की मार झेलनी पड़ी. अभी 15 दिन पहले ही इस फार्म पर कड़कनाथ मुर्गो की भरमार थी और पूरा फार्म मुर्गो की आवाज से गूंजा करता था. अब इसे विडम्बना ही कहेंगे कि यहां के संचालक विनोद मैडा को इतना बड़ा नुकसान झेलना पड़ा.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










