
टाटा मोटर्स के शेयर ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 20% से ज्यादा का उछाल
AajTak
शेयर बाजार में मार्च-2020 में बड़ी गिरावट के बाद टाटा मोटर्स के शेयर ने जबरदस्त रिटर्न दिया है. कोरोना वायरस महामारी के कारण 3 अप्रैल 2020 को टाटा मोटर्स के शेयर का भाव गिरकर 65 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया था.
शेयर बाजार में मार्च-2020 में बड़ी गिरावट के बाद टाटा मोटर्स के शेयर ने जबरदस्त रिटर्न दिया है. कोरोना वायरस महामारी के कारण 3 अप्रैल 2020 को टाटा मोटर्स के शेयर का भाव गिरकर 65 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया था. (Photo: File) अप्रैल से लगातार शेयरों में तेजी देखी जा रही है. शेयर ने अपने अप्रैल के लोअर से अब तक 270 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है. नए साल में तो टाटा मोटर्स के शेयर में पंख लग गए हैं. पिछले दो दिनों में करीब 20% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. (Photo: File) मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर टाटा मोटर्स के शेयर 7.52% की तेजी के साथ 237.25 रुपये के भाव पर बंद हुए. कारोबार के दौरान मंगलवार को शेयर ने अधिकतम 248.45 रुपये के स्तर को भी छुआ. सोमवार को भी कंपनी के स्टॉक्स में 11 फीसदी तेजी आई थी. (Photo: File)
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











