
Redmi K40 सीरीज अगले महीने होगी लॉन्च, जानें कितनी होगी शुरुआती कीमत?
AajTak
Redmi K30 सीरीज के फोन्स काफी पॉपुलर रहे हैं. अब कंपनी ने K40 सीरीज की लॉन्चिंग के बारे में जानकारी दे दी है. कंपनी ने बताया है कि इसमें नया क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिलेगा.
Redmi K30 सीरीज के फोन्स काफी पॉपुलर रहे हैं. अब कंपनी ने K40 सीरीज की लॉन्चिंग के बारे में जानकारी दे दी है. कंपनी ने बताया है कि इसमें नया क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर मिलेगा. रेडमी के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने हाल ही में इसकी पुष्टि चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर की है. Weibing ने साथ ही ये भी हिंट दिया है कि इस सीरीज को अगले महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा और नए फोन्स की बैटरी 4,000mAh से ज्यादा होगी. आपको बता दें Redmi K30 सीरीज की ही तरह Redmi K40 सीरीज के तहत भी कई डिवाइसेज लॉन्च किए जा सकते हैं. Weibing ने जिस फोन में फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिए जाने की बात कही थी वो Redmi K40 Pro हो सकता है. हालांकि, अभी इस नाम को कंफर्म नहीं किया गया है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










