
नए अवतार में लौटेगी ‘टाटा सफारी’, जल्द शुरू होगी बुकिंग
AajTak
देश में लोगों के बीच एसयूवी कल्चर को लोकप्रिय करने में टाटा मोटर्स की ‘टाटा सफारी’ की अहम भूमिका है. नए साल में कंपनी ने अपने इस आइकॉनिक ब्रांड को वापस बाजार में उतारने की घोषणा की है.
देश में लोगों के बीच एसयूवी कल्चर को लोकप्रिय करने में टाटा मोटर्स की ‘टाटा सफारी’ की अहम भूमिका है. नए साल में कंपनी ने अपने इस आइकॉनिक ब्रांड को वापस बाजार में उतारने की घोषणा की है. ‘ग्रेविटास’ बनेगी ‘सफारी’ टाटा मोटर्स अपनी नयी एसयूवी को ‘सफारी’ ब्रांड के तहत ही बाजार में उतारेगी. कंपनी ने कहा कि इसका कोडनेम ‘ग्रेविटास’ है. ग्रेविटास को कंपनी ने 2020 के ऑटो एक्सपो में पेश किया था. कंपनी के पैसेंजर व्हीकल के अध्यक्ष शैलेष चंद्र ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘कंपनी अपनी फ्लैगशिप एसयूवी सफारी को दोबारा पेश कर रही है.’’
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.











